
इंदौर। इंदौर में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। इंजीनियर पिछले करीब डेढ़ महीने से अपनी पत्नी और बेटी के साथ एक होटल में रह रहा था। होटल का बिल 70 हजार रुपए से अधिक हो चुका था। बताया जा रहा है कि परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था और इंजीनियर को अपने प्लॉट की रकम मिलने का इंतजार था। इसी बीच होटल की चौथी मंजिल से कूदकर उसने आत्महत्या कर ली। मामले में लसुड़िया पुलिस जांच कर रही है।
दरअसल मृतक राजकुमार लंबे समय से पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी और बेटी के साथ होटल में रह रहा था। होटल में ठहरने का बिल 70 हजार रुपए से अधिक हो चुका था। परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। बताया जा रहा है कि राजकुमार को अपने प्लॉट की बिक्री की रकम मिलने का इंतजार था और गुरुवार को इसका भुगतान होना था। राजकुमार सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम कर चुका था और नौकरी छोड़कर खुद का कारोबार शुरू करना चाहता था। हालांकि, आर्थिक परेशानियों और पारिवारिक परिस्थितियों के बीच उसने होटल की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही लसुड़िया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज, परिजनों के बयान और अन्य परिस्थितियों की जांच कर मौत की वजह का पता लगाने में जुटी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved