img-fluid

जबलपुर: रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर फूड स्टाल में लगी अचानक आग, मची अफरा-तफरी

November 19, 2026

जबलपुर। जबलपुर मुख्य रेलवे स्टेशन (Jabalpur Main Railway Station) के प्लेटफार्म नंबर-1 (Platform Number 1) पर बुधवार शाम एक फूड स्टाल (Food stall) में अचानक आग लग गई। पार्सल विभाग के पास कटनी छोर पर स्थित स्टाल से उठी लपटों और काले धुएं ने यात्रियों में दहशत फैला दी। आग इतनी तेजी से फैली कि प्लेटफार्म के शेड तक इसकी चपेट में आ गया। घटना में फूड स्टाल का सामान जल गया, वहीं आसपास रखे कुछ पार्सल भी क्षतिग्रस्त होने की आशंका है।

घटना बुधवार शाम करीब चार बजे की बताई जा रही है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। फूड स्टाल से उठी चिंगारी देखते ही देखते आग में बदल गई और ऊंची लपटें उठने लगीं। धुआं फैलते ही प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। लोग जान बचाने के लिए घटनास्थल से दूर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।


  • पार्सल लोडिंग के दौरान हुआ हादसा
    जिस समय आग लगी, तब प्लेटफार्म पर खड़ी पार्सल लगेज वैन में सामान लोड और अनलोड किया जा रहा था। आग फैलने से आसपास रखे पार्सल भी प्रभावित हुए। रेलवे कर्मचारियों ने तत्काल आग बुझाने की कोशिश शुरू की और सूचना मिलते ही अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंच गया। दमकल कर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

    शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
    प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। घटना में किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है।

    Share:

  • SC: जस्टिस अमानुल्लाह से CJI सूर्यकांत ने वापस लिए दो केस... धार्मिक विवाद की थी आशंका

    Thu Nov 19 , 2026
    नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह (Justice Ahsanuddin Amanullah) की अध्यक्षता वाली पीठ से दो मामले वापस ले लिए। इन मामलों की सुनवाई के दौरान अलग-अलग जगहों पर हुई प्रशासनिक और नियामकीय चूकों को देशव्यापी स्तर पर उठाया गया था। सीजेआई ने यह फैसला सुप्रीम कोर्ट […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved