img-fluid

इंदौर: मालवा-निमाड़ में पहली बार 8330 मेगावाट तक पहुंची खपत, पिछले साल के दिसंबर का रिकॉर्ड भी पीछे छूटा

November 19, 2026

 

  • रबी सीजन में बिजली की मांग का रिकॉर्ड
  • बारिश की कमी से एक माह पहले शुरू हुई सिंचाई, ट्यूबवेल और मोटर पंपों पर दबाव

इंदौर। मालवा-निमाड़ (Malwa-Nimar) में रबी सीजन (Rabi season) के दौरान बिजली (Electricity) की मांग ने पिछले पांच साल के सभी रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए हैं। इस बार सिंचाई का दौर सामान्य से करीब एक माह पहले शुरू होने और बारिश की कमी के कारण खेतों में पानी की जरूरत बढ़ने से बिजली की खपत लगातार बढ़ रही है। स्थिति यह है कि 17 नवंबर को बिजली की अधिकतम मांग 8330 मेगावाट तक पहुंच गई। यह पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में अब तक की सर्वाधिक मांग बताई जा रही है। पिछले साल दिसंबर में दर्ज 7873 मेगावाट की अधिकतम मांग की तुलना में इस बार 457 मेगावाट ज्यादा बिजली की जरूरत पड़ी है।


  • मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधीन मालवा-निमाड़ के एक दर्जन से अधिक जिले आते हैं। इन क्षेत्रों में लाखों किसान सिंचाई के लिए बिजली से चलने वाले ट्यूबवेल और मोटर पंपों पर निर्भर हैं। कंपनी के आंकड़ों के अनुसार, क्षेत्र में करीब 14 लाख से अधिक ट्यूबवेल सिंचाई के काम में लगे हैं, वहीं इंदौर जिले में ही लगभग 1.07 लाख ट्यूबवेल बिजली कनेक्शन के माध्यम से सिंचाई कर रहे हैं। इस बार मानसून में बारिश की कमी का असर भूजल स्तर पर भी दिखाई दे रहा है। कई क्षेत्रों में ट्यूबवेल का जलस्तर नीचे जाने से पानी की उपलब्धता प्रभावित होने लगी है। पिछले दो सप्ताह से सिंचाई के लिए पानी की जरूरत लगातार बनी हुई है। ऐसे में मोटर पंपों के अधिक उपयोग के कारण बिजली की मांग में भी तेजी आई है। नवंबर और दिसंबर में रबी फसलों की सिंचाई के चलते बिजली की मांग सामान्यत: अपने उच्चतम स्तर पर रहती है। पिछले पांच वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो बिजली की मांग में लगातार बढ़ोतरी दर्ज हुई है। वर्ष 2021-22 में अधिकतम मांग 6262 मेगावाट थी, जो वर्ष 2025-26 में बढ़कर 7873 मेगावाट हो गई। अब चालू रबी सीजन में यह आंकड़ा 8330 मेगावाट तक पहुंच गया है। पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह के अनुसार, बिजली की मांग के अनुरूप आपूर्ति की व्यवस्था की गई है। मांग और आपूर्ति के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। कार्यपालक निदेशक (आपूर्ति) गजरा मेहता ने भी बताया कि वर्तमान मांग के अनुसार बिजली उपलब्ध कराई जा रही है।

    5 साल में ऐसे बढ़ी बिजली की अधिकतम मांग
    वर्ष अधिकतम मांग
    2021-22 6262
    2022-23 6854
    2023-24 7243
    2024-25 7496
    2025-26 7873
    2026-27 8330
    नोट : रबी सीजन में बिजली की अधिकतम मांग सामान्यत: नवंबर और दिसंबर में दर्ज होती है।

    Share:

  • इंदौर-उज्जैन-महेश्वर में शूट करेंगे रविकिशन... चंदेरी में राधिका आप्टे

    Thu Nov 19 , 2026
    दिसंबर से वेब सीरिज से लेकर फिल्मों की इंदौर रीजन में शूटिंग इंदौर। इंदौर (Indore) रीजन में शामिल महेश्वर (Maheshwar) और उज्जैन (Ujjain) को आगामी महीनों में कई वेब सीरिज और फिल्मों की शूटिंग का हिस्सा बनते देखा जा सकता है। इन दिनों इंदौर सहित उज्जैन और महेश्वर में कई फिल्म निर्माण कंपनियों की टीम […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved