
इंदौर। एबी रोड स्थित गोल्डन पैलेस कॉलोनी तेजपुर गड़बड़ी पुल के पास आज सुबह एक फर्नीचर फर्नीचर के गोदाम में भीषण आग लगने के कारण अफरा-तफरी मच गई। यहां पास की दो दुकानें भी जली हैं। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 8.30 बजे के करीब गोल्डन पैलेस कॉलोनी के पास एक फर्नीचर के गोदाम में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया।
आग की विकरालता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आग की लपटें दूर से दिखाई दे रही थीं। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे। फायर ब्रिगेड के सूत्रों ने बताया कि फर्नीचर के गोदाम में आग लगने के अलावा पास में ही चद्दर के शेड में लगी नए पुराने फर्नीचरों की दुकानें भी जलकर खाक हो गईं।
कोयले से भरे ट्रक के कैबिन में लगी आग
सांवेर रोड क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम भांगिया में कोयले से भरे एक ट्रक में आग लग गई। गनीमत रही कि ट्रक ड्राइवर ने गाड़ी से कूद कर जान बचाई। दमकल सूत्रों ने बताया कि बिहार से कोयला भरकर ग्राम भंागिया में एक ट्रक आया था। यहां ईंट बनाने के लिए भट्टे वालों द्वारा कोयले का उपयोग किया जाता है। ट्रक के कैबिन में आग लगने से पूरा कैबिन जल गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved