img-fluid

जामा मस्जिद थाने में पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला, आरोपी को मारी गोली

November 23, 2026

नई दिल्ली: दिल्ली के जामा मस्जिद थाने Delhi’s Jama Masjid police station() में सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे नबील(25 वर्षीय ) ने पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया. उसे अपनी मां और बहन से जुड़े पारिवारिक विवाद की शिकायत के सिलसिले में थाने बुलाया गया था. हमले के बाद पुलिस की तरफ से फायरिंग की गई, जिसमें आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है.

पुलिस के मुताबिक, थाने में पूछताछ के दौरान नबील ने अचानक पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए. सभी घायल पुलिसकर्मियों को पहले संजीवन अस्पताल ले जाया गया. इनमें से तीन पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दो घायल पुलिसकर्मियों का संजीवनी अस्पताल में इलाज चल रहा है. हमले के बाद आरोपी जामा मस्जिद थाने से फरार हो गया. भागने के लिए उसने एक दोपहिया वाहन भी लूट लिया. इसके बाद सेंट्रल जिले की ऑपरेशंस यूनिट की टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसे चितली कबर इलाके में ट्रैक किया.


  • दोबारा पुलिस पर हमला
    पुलिस टीम ने जब आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने एक बार फिर पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया. इसके बाद पुलिस टीम ने खतरे को रोकने और आरोपी को काबू में करने के लिए फायरिंग की. इस फायरिंग में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी. फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है और घायल पुलिसकर्मियों का इलाज चल रहा है.

    Share:

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह को उपहार भेंट किए

    Mon Nov 23 , 2026
    नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह को (To Nepal’s Prime Minister Balendra Shah) उपहार भेंट किए (Presented Gifts) । भारत दौरे के दूसरे और अंतिम दिन नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह का राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत किया गया। नई दिल्ली में हुई द्विपक्षीय वार्ता […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved