img-fluid

रीवा में नाबालिग से हैवानियत, दुष्कर्म के बाद हत्या की कोशिश

November 23, 2026

रीवा। रीवा के डभौरा थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म और फिर उसकी हत्या की कोशिश का आरोप लगा है। पीड़िता बेहोशी की हालत में मिली। अस्पताल में जब उसे होश आया तो उसने जो बताया, उसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

होश में आई पीडिता ने खोले दरिंदगी के राज
घटना 20 नवंबर की है। डभौरा थाना क्षेत्र में पुलिस को एक नाबालिग के बेहोशी की हालत में मिलने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो बच्ची जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही थी। उसे तत्काल उपचार के लिए जवा अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इस पूरे घटनाक्रम में सबसे अहम मोड़ तब आया, जब पीड़िता को होश आया।


  • पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके ही गांव टिकरी निवासी विनय सिंह बघेल ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि आरोपी ने घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी और फिर उसकी हत्या करने की कोशिश की, जिसके चलते वह बेहोश हो गई। यानी जिस अपराध को छिपाने के लिए कथित तौर पर एक बच्ची की आवाज हमेशा के लिए दबाने की कोशिश की गई, उसी बच्ची के बयान ने आरोपी तक पहुंचने का रास्ता खोल दिया।

    आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
    पीड़िता के बयान के आधार पर डभौरा पुलिस ने मामला दर्ज किया और तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी विनय सिंह बघेल को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ऋषभ सिंह बघेल ने आरोपी की गिरफ्तारी और पुलिस कार्रवाई की पुष्टि की है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

    किसी अपराध को अंजाम देना जितना गंभीर है, उससे भी ज्यादा भयावह है उस अपराध को छिपाने के लिए एक मासूम की जिंदगी से खिलवाड़ करना। सवाल सिर्फ एक आरोपी की गिरफ्तारी का नहीं, बल्कि उस भरोसे का भी है, जिसके सहारे हर माता-पिता अपनी बच्ची को सुरक्षित भविष्य के सपने दिखाते हैं। अब जरूरत है कि पीड़िता को न्याय मिले और कानून ऐसी दरिंदगी के खिलाफ अपना सबसे सख्त चेहरा दिखाए।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved