img-fluid

5000 का एक इंजेक्शन… और वजन हो जाएगा कम? कानपुर के सप्लायर पर केस

November 24, 2026

हैदराबाद: हैदराबाद में अवैध और खतरनाक वजन घटाने वाले इंजेक्शनों की बिक्री करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है. तेलंगाना राज्य नारकोटिक्स विरोधी ब्यूरो (TG SAFE) के अधिकारियों ने ऐसे रैकेट का पर्दाफाश किया है, जो व्हाट्सएप और विशेष वेबसाइटों के जरिए उन इंजेक्शनों को भारत में बेच रहा था, जो अभी अमेरिका में क्लिनिकल ट्रायल के चरण में हैं. इस मामले में हैदराबाद सेंट्रल क्राइम स्टेशन पुलिस ने उत्तर प्रदेश के कानपुर निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

TG SAFE की जांच में सामने आया कि यह अवैध रैकेट व्हाट्सएप और खास वेबसाइटों के माध्यम से संचालित हो रहा था. ऑनलाइन प्रत्येक इंजेक्शन करीब 5,000 रुपये में बेचा जा रहा था और इसके साथ 12 पन्नों की विस्तृत जानकारी भी भेजी जाती थी.


  • अधिकारियों के मुताबिक, इन इंजेक्शन की शीशियों पर स्पष्ट रूप से लिखा है कि ये केवल अनुसंधान उद्देश्यों के लिए हैं और इन्हें ‘रिसर्च पेप्टाइड’ के नाम पर बेचा जा रहा था, लेकिन आरोपी इन्हें सीधे आम ग्राहकों को बेच रहे थे.

    जांच के दौरान अधिकारियों ने सबूत जुटाए हैं कि इन इंजेक्शनों की आपूर्ति उत्तर प्रदेश में कानपुर के मुरलीधाम इलाके से की जा रही थी. रिकॉर्ड से पता चला है कि आरोपियों ने संतोष रेड्डी नामक एक व्यक्ति को 6,000 रुपये और एक अन्य ग्राहक को 23,000 रुपये के इंजेक्शन पहुंचाए थे. पुलिस अब इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के साथ-साथ इंजेक्शन खरीदने वालों पर भी कड़ी निगरानी रख रही है. अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि क्लिनिकल ट्रायल के चरण में मौजूद ये इंजेक्शन बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं और डॉक्टर की सलाह के बिना किसी भी दवा या इंजेक्शन का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए.

    Share:

  • इंदौर: दुकान में नकबजनी करने वालों पर छत्रीपुरा पुलिस का शिकंजा, एक आरोपी गिरफ्तार और चार नाबालिग हिरासत में

    Tue Nov 24 , 2026
    इंदौर। इंदौर में चोरी और नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में छत्रीपुरा थाना पुलिस ने लाबरिया भेरू स्थित जीएनटी मार्केट की एक दुकान में हुई चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एक आरोपी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved