img-fluid

बैंकॉक उड़ान के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस के पास नहीं है विमान, करना होगा इंतजार

November 27, 2026

  • एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी की बैठक में एयरलाइंस के अधिकारियों ने दी जानकारी
  • 2 दिसंबर से शुरू होनी थी सीधी फ्लाइट

इन्दौर। शहर (Indore) से बैंकॉक (Bangkok) के लिए सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ान (Direct international flight) शुरू होने का इंतजार फिलहाल और बढ़ गया है। एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) ने स्पष्ट किया है कि उसके पास फिलहाल अतिरिक्त विमानों (aircraft ) की उपलब्धता नहीं है। ऐसे में इंदौर से बैंकॉक के बीच सीधी उड़ान शुरू करना संभव नहीं हो पा रहा है। गुरुवार को एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी की बैठक में एयरलाइन के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि कंपनी ने 2 दिसंबर से इस उड़ान का संचालन शुरू करने की घोषणा की थी और इसका शेड्यूल भी जारी कर दिया था, लेकिन यात्रियों के लिए टिकटों की बुकिंग अब तक शुरू नहीं हुई। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि विमान उपलब्ध होने के बाद ही इस रूट पर उड़ान शुरू करने की संभावनाओं पर विचार किया जा सकेगा।


  • पुराने टर्मिनल भवन में सांसद शंकर लालवानी की अध्यक्षता में हुई बैठक में इंदौर की हवाई कनेक्टिविटी और एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा हुई। बैंकॉक उड़ान के संबंध में एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रतिनिधियों ने विमान की कमी को प्रमुख वजह बताया। इससे इंदौर के यात्रियों को बैंकॉक जाने के लिए फिलहाल मुंबई, दिल्ली या अन्य शहरों से कनेक्टिंग फ्लाइट का विकल्प ही अपनाना होगा।

    एयरपोर्ट के यात्रियों के लिए चलेगी लो-फ्लोर एसी बसें
    बैठक में एयरपोर्ट तक सार्वजनिक परिवहन की सुविधा बेहतर करने पर भी जोर दिया गया। इसके लिए आईएसबीटी, विजय नगर और साकेत नगर से लो-फ्लोर एसी बसें सीधे एयरपोर्ट टर्मिनल तक चलाने की योजना पर चर्चा हुई। मौजूदा बस रूट को भी टर्मिनल तक विस्तारित करने की तैयारी है। सांसद ने बस सेवा जल्द शुरू करने के निर्देश दिए, जबकि जिला प्रशासन ने आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया। हालांकि बसों की संख्या और संचालन का समय अभी तय नहीं हुआ है।

    जमीन अधिग्रहण पर भी चर्चा
    इसके अलावा रनवे विस्तार के लिए जमीन अधिग्रहण, एएसआर-एमएसएसआर रडार सिस्टम की स्थापना, पैरेलल टैक्सी ट्रैक और अप्रोच लाइटिंग सिस्टम के उन्नयन जैसे मुद्दे भी बैठक में उठे। वहीं, अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को कस्टम ड्यूटी में छूट के पात्र सामान की जानकारी देने के लिए एयरपोर्ट पर सूचना प्रदर्शित करने का निर्णय लिया गया। कस्टम अधिकारियों ने इसके लिए 20 दिन का समय दिया है।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved