आचंलिक

जमीनी विवाद में चली गोली एक गंभीर रूप से घायल विदिशा रेफर

गंजबासौदा। खेत के रास्ते को लेकर चल रहे विवाद ने इतना तूल पकड़ा की विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। जिसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोली चला दी। एक गंभीर घायल को विदिशा रेफर किया गया है। शहर थाना निरीक्षक कुंवर सिंह मुकाती ने बताया कि ग्राम निवोदिया में सोमवार की सुबह खेत के रास्ते को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। विवाद इनता बढ़ा की एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के रिंकू यादव पर कट्टे से गोली चला दी। गोली युवक के जांघ में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही शहर पुलिस मौके पर पहुंची जब तक फायर करने वाले लोग मौके से भाग गए थे। घायल युवक को पुलिस प्राथमिक उपचार के लिए राजीव गांधी अस्पताल लाई। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल होने पर रिंकू यादव को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।



पुलिस ने फरियादी अशोक जोगी की शिकायत पर आरोपी पत्तू, तखत, दीपक, बब्लू के अलावा चार अन्य अज्ञात लोगों पर भादंवि धारा 307, 147, 148,149 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने राजाराम रघुवंशी अपनेे 8 लोगों को लेकर खेत पर ट्रेक्टर से कुछ काम कराने को लेकर गए हुए थे। उसी समय दोनों पक्षों में बहस होने लगी। बहस इतनी बढ़ी की दीपक नामक एक युवक ने रिंकू यादव पर गोली चला दी। जिससे वह घायल हो गया था। उपचार के लिए राजीव गांधी अस्पताल लेकर आए। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर उसे विदिशा रैफर कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपित तखत सिंह, बब्लू को गिरफ्तार कर लिया है।

Share:

Next Post

राजस्थान के 2 नशा तस्करों से 1 लाख की 10 ग्राम स्मैक मोटर साइकिल जप्त

Tue Dec 6 , 2022
गुना। पुलिस अधीक्षक पंकज श्रीवास्तव द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थ एवं अवैध शराब के विरूद्ध एक विशेष अभियान नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है । इस अभियान के तहत गुना पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब एवं अवैध मादक पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों और इनका सेवन करने वालों के विरुद्ध निरंतर कार्यवाहियां […]