आचंलिक

भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी को लेकर महिदपुर में बैठक हुई

महिदपुर। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के उज्जैन आगमन को लेकर महिदपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन स्थानीय राजपूत बोर्डिंग महिदपुर में आयोजित हुआ।
ब्लाक कांग्रेस महिदपुर, ब्लाक कांग्रेस गोगापुर, ब्लाक कांग्रेस झारड़ा एवं शहर कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे जिला कांग्रेस संगठन प्रभारी शोभा ओझा एवं विशेष अतिथि संतोष गौतम, सच्च सलूजा अशोक तिवारी, उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस के कमेटी के अध्यक्ष कमल पटेल ने की। कार्यक्रम के प्रारम्भ में ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्षगण गजराजसिंह पवार, विक्रमसिंह सिसोदिया, भारत शर्मा, सगीर बेग ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत पुष्प मालाओं से किया। बैठक में उपस्थित कांग्रेसजनों ने कार्यकर्ता सम्मेलन में यात्रा को लेकर अपने अपने सुझाव दिये। मुख्य अतिथि शोभा ओझा ने कहा राहुल गांधी की ये भारत जोड़ो यात्रा महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के खिलाफ भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक जाएगी। अभी तक यात्रा पांच प्रदेशों में होकर महाराष्ट्र में चल रही हैं। लगभग 1500 किलोमीटर की यात्रा हो चुकी हैं। नवंबर के अंतिम सप्ताह में यह यात्रा इंदौर होते हुए उज्जैन पहुँचेगी जिसमें राहुल गांधी के साथ देश के लाखों लोग उज्जैन पहुँचेंगे एवं बाबा महाकाल के दर्शन कर उज्जैन के सामाजिक परिसर में विशाल आम सभा को संबोधित करेंगे।


महिदपुर विधानसभा से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होना है। यात्रा उज्जैन से घटिया, घोंसला होते हुए निकलेगी जिसमें हमें कदम से कदम मिलाकर यात्रा को सफल बनाना है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमल पटेल, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रणछोड़ त्रिवेदी, जिला कांग्रेस प्रवक्ता अरुण बुरड़, पीसीसी सदस्य प्रतापसिंह गुर, दिनेश जैन बोस, जितेंद्र मंडोरा, अनिल आंचलिया, चैनसिंह चौधरी, कैलाश बगाना, हीरालाल आंजना, मोहनसिंह पवार, गोरी परुलेकर, फतेसिंह सुमराखेड़ा, माणक शर्मा, साबिर भाई फ्रूटवाले, संजय ठाकुर, राधेश्याम गोलवीय, लाला सुमन सोनगरा, जनपद सदस्य कुलदीपसिंह देवड़ा, धनसिंह बापू, लक्ष्मीनारायण राठौर, भारत जाट, नागेश्वर त्रिवेदी, जितेंद्र सिंह परिहार, पीयूष सकलेचा इमरान अली, बाबा नागोरी, रईस कुरेशी इकबाल नागोरी, शकील पाकीजा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ब्लाक कांग्रेस कमेटी महिदपुर के अध्यक्ष भारत शर्मा ने किया ।

Share:

Next Post

जनप्रतिनिधियों को दिलाएंगे पंचायत राज के अधिकार

Mon Nov 14 , 2022
जिला पंचायत अध्यक्ष संघ के प्रदेशाध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने कहा… भोपाल। सागर जिला पंचायक्ष अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत मप्र जिला पंचायत अध्यक्ष संघ के निर्विरोध प्रदेशाध्यक्ष बन गए हैं। रविवार को राजधानी भोपाल में आयोजित जिला पंचायत अध्यक्षों के सम्मेलन में हीरा सिंह को प्रदेशाध्यक्ष चुना गया है। प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने अग्निबाण […]