मध्‍यप्रदेश राजनीति

11 जून को MP में चुनाव का शंखनाद करेगी आम आदमी पार्टी

उज्जैन। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की प्रदेश अध्यक्ष और सिंगरौली महापौर रानी अग्रवाल (State President and Singrauli Mayor Rani Agarwal) एवं पंजाब सरकार (Government of Punjab) में विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा का 11 जून रविवार को उज्जैन में प्रथम आगमन हो रहा है। महाकाल दर्शन के पश्चात सुबह नौ बजे कार्यकर्ता संवाद और सर्किट हाउस पर पत्रकारों को संबोधित करेंगे और भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करेंगे।


आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयुक्त सचिव इंजीनियर अक्षय पाटीदार ने बताया कि आगामी विधानसभा 2023 के चुनाव में प्रदेश की सारी सीट पर आप चुनाव लड़ेगी। इस तारतम्य में उज्जैन में चुनावी शंखनाद किया जाएगा। आप पार्टी के द्वारा चल रहे सदस्यता अभियान के तहत नए सदस्यों को भी सदस्यता दिलाई जाएगी। तत्पश्चात आप पार्टी के कार्यकर्ताओं शहर के विभिन्न स्थानों पर स्वागत मंच बनाकर अतिथियों का स्वागत करेंगे।

Share:

Next Post

इंदौर में आपस में भिड़ गए भाजपा नेता... मोर्चा नगर अध्यक्ष के साथ मारपीट

Sat Jun 10 , 2023
इंदौर (Indore)। भारतीय जनता युवा मोर्चा के एक कार्यक्रम के दौरान आज मोर्चा के नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा (City President Saugat Mishra), मोर्चे के ही प्रदेश पदाधिकारी और विधायक मालिनी गौड़ (MLA Malini Gaur) के भतीजे शुभेंदु गौड़ (Shubhendu Gaur) के बीच विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मिश्रा ने शुभेंदु के परिवार को लेकर […]