इंदौर न्यूज़ (Indore News)

इंदौर में आज से ‘आप’ के सदस्यता अभियान की शुरुआत, 230 सीटों पर लडऩे का दावा

  • घर-घर जाकर लोगों को कांग्रेस और भाजपा की हकीकत बताएंगे आप के कार्यकर्ता

इन्दौर (Indore)। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) आज से इंदौर शहर (Indore City) से सदस्यता अभियान की शुरूआत कर रही है। आज से पार्टी के कार्यकर्ता (party workers) घर-घर जाकर कांग्रेस और भाजपा की हकीकत बताएंगे। पार्टी का दावा है कि इस बार के विधानसभा चुनाव में वह 230 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और अधिक से अधिक सीटें लाएगी।

पिछले सप्ताह आम आदमी पार्टी ने भोपाल में महासदस्यता अभियान की शुरूआत की थी। चूंकि अभी पार्टी की प्रदेश इकाई भंग है, इसलिए सदस्यता अभियान चलाने का काम पुराने पदाधिकारियों को ही सौंपा गया है। इंदौर के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. पीयूष जोशी ने बताया कि प्रदेश स्तर पर हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. संदीप पाठक द्वारा सदस्यता लेने के लिए एक मिस्ड कॉल नंबर 7471111150 नंबर जारी किया गया है। इसके माध्यम से तत्काल पार्टी से जुड़ा जा सकता है।


उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव सभी 230 सीटों पर लडऩे जा रही है। पार्टी प्रदेश की भाजपा सरकार एवं कांग्रेस द्वारा पोषित भ्रष्ट व्यवस्था में परिवर्तन लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि आम लोगों ने दोनों ही पार्टियों का रूप देख लिया है। हमारे कार्यकर्ता आज से घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों की जानकारी देंगे और भाजपा-कांग्रेस की हकीकत बताएंगे। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार दिल्ली पंजाब में जनता की मूलभूत सुविधाओं शिक्षा,स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सुरक्षा, पानी, बिजली को लेकर अभूतपूर्व कार्य किये हंै, इसकी आवश्यकता मध्यप्रदेश जैसे राज्य को भी है।

Share:

Next Post

इंदौर : धर्म परिवर्तन का दबाव, युवती की संदिग्ध मौत

Fri Feb 10 , 2023
पड़ोसी पूरे परिवार को क्रिश्चियन बनने के लिए बना रहा था दबाव, पिता पर पूर्व में भी दर्ज करवा चुके हैं FIR इंदौर (Indore)। आज सुबह एक दिव्यांग युवती (disabled girl) की संदिग्ध मौत हो गई। उसकी बहन का आरोप है कि पड़ोसी धर्म परिवर्तन (Religion change) के लिए दबाव बनाते थे। आरोपों में कितनी […]