देश

यूक्रेन पर रूसी हमले को अभय कुमार सिंह ने बताया सही, जाने पूरा मामला

नई दिल्ली। रूस (Russia) के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) की पार्टी में शामिल भारतवंशी डॉक्टर अभय कुमार सिंह (Abhay Kumar Singh) ने यूक्रेन पर हमले को जायज ठहराया है। इस दौरान उन्होंने मौजूदा हालात की तुलना भारत और चीन की स्थिति से भी की। खास बात है कि अभय कुमार सिंह पुतिन की यूनाइटेड रशिया पार्टी (United Russia Party) से डेप्युटेट हैं। रूस ने मंगलवार को यूक्रेन के घनी आबादी वाले शहरों में हमले तेज कर दिए हैं।

अभय ने यूक्रेन में मिलिट्री एक्शन शुरू करने के पुतिन के फैसले की असली वजह भी बताई। उन्होंने पूछा, ‘अगर चीन, बांग्लादेश में अपने सैन्य अड्डे बना ले भारत की क्या प्रतिक्रिया होगी। क्या भारत यह स्वीकार करेगा कि दुश्मन उसे चारों ओर से घेर लें.’ उन्होंने कहा कि इस सवाल में ही रूस के मिलिट्री एक्शन का बड़ा राज छुपा है।


डॉ अभय कुमार सिंह (Dr. Abhay Kumar Singh) ने कहा, अगर यूक्रेन नाटो में शामिल हो जाता है तो फिर नाटो बलों और उनके हथियारों की सीधी तैनाती रूस के बॉर्डर पर हो जाएगी। चूंकि यूक्रेन हमारा पड़ोसी देश है और यह समझौते का उल्लंघन होता। इसलिए हमारे राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और संसद के पास कार्रवाई करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। ऐसे में यूक्रेन के खिलाफ मिलिट्री एक्शन का फैसला लिया गया।

उन्होंने उन खबरों को भी खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि रूस के खिलाफ साजिश कर रहे पश्चिमी देशों से मुल्क की रक्षा के लिए राष्ट्रपति ने यह अलर्ट आदेश जारी किया है। इसका मतलब किसी पर परमाणु हमले की तैयारी नहीं बल्कि अपने देश की रक्षा के लिए तैयार होना है। डॉ अभय कुमार सिंह ने कहा कि रूस के लिए अपने देश की रक्षा सबसे बड़ी बात है और वह इससे कोई समझौता नहीं करेगा। चाहे उसे इसके लिए कोई भी कुर्बानी क्यों न देनी पड़ जाए।

बाद में रियल एस्टेट और निर्माण क्षेत्र में कदम बढ़ाए। इसी दौरान उनका झुकाव राजनीति की ओर हुआ और वे वर्ष 2015 में, राष्ट्र्पति पुतिन के नेतृत्व वाली यूनाइटेड रशिया पार्टी के सदस्य बन गए। उन्होंने वर्ष 2018 में कुर्स्क से प्रांतीय चुनाव जीता और ‘डेप्यूटैट’ (deputat) यानी विधायक बन गए। भारतीय छात्रों पर यूक्रेन में हो रहे हमलों पर डॉ अभय कुमार सिंह (Dr. Abhay Kumar Singh) ने कहा कि हो सकता है कि ऐसा करके यूक्रेनियन बदला ले रहे हों क्योंकि भारत यूक्रेन का समर्थन नहीं कर रहा है।

Share:

Next Post

यूपी की प्रधान की यूक्रेन में गिरफ्तारी हुई या नहीं जाने पूरी सच्चाई

Wed Mar 2 , 2022
हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई (Hardoi) जिले में तेरापुरसोली की प्रधान वैशाली यादव (Vaishali Yadav), रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान वहां फंस गई हैं। यह सोचकर आप हैरान होंगे कि कोई ग्राम प्रधान वहां कैसे फंस गई लेकिन यहां मामला थोड़ा अलग है। दरअसल, ग्राम प्रधान वैशाली यादव (Village head Vaishali Yadav) यूक्रेन में रहकर डॉक्टरी […]