उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

महिदपुर में अभाविप की कार्यकारिणी की हुई घोषणा

महिदपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई महिदपुर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस दौरान संगठन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इस हेतु बैठक रखी गई जिसमें मुख्य अतिथि जिला प्रमुख सुनील व्यास व जिला संयोजक लखन आंजना ने कार्यकारिणी की घोषणा की। अपने उद्बोधन में अतिथियों द्वारा कार्यकर्ताओं को परिषद के बारे में बताया व कैसे राष्ट्र के हित के लिए परिषद कार्य करती है वो कार्यकर्ताओं को बताया गया। कार्यकारिणी में नगर अध्यक्ष महिपाल सिंह, नगर मंत्री सूरज ठाकुर, उपाध्यक्ष श्रद्धा रावल, प्रधान सिंह, विकास शर्मा, गोपाल परमार, लखन आंजना, रोहित परमार, नयन सकलेचा, शुभम, सन्दीप आंजना, अमृत गोस्वामी, सहमंत्री रौनक यादव, बिंदु, सुनील गॉड, वैष्णवी सांगते, राजेन्द्र सिंह, महाविद्यालय प्रमुख राहुल प्रजापत, सह प्रमुख सुरेंद्र सिंह, हरिओम प्रजापत, विशाल चौधरी सहित अन्य पदाधिकारियों की घोषणा की गई।

Share:

Next Post

प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक के बाद प्रदर्शन

Fri Jan 7 , 2022
किसान मोर्चा ने भी इस घटना के विरोध में पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया उज्जैन। पंजाब दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर भाजपा युवा मोर्चा और किसान मोर्चा में आक्रोश है। इसके विरोध में कल युवा मोर्चा ने मशाल जुलूस निकाला, जबकि किसान मोर्चा ने पुतला […]