मध्‍यप्रदेश राजनीति

MP: 5 वर्ष बाद आपका सिंगरौली विकास पर इतिहास लिखेगा, रोड शो के दौरान बोले अरविंद केजरीवाल

सिंगरौली। मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव (urban body elections) की सरगर्मी अपने चरम पर हैं। आम आदमी पार्टी ने भी इस बार चुनावों में दखल दिया है। शनिवार को अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने सिंगरौली में रोड शो किया। उन्होंने आप प्रत्याशी रानी अग्रवाल (Candidate Rani Aggarwal) के लिए वोट मांगे। सिंगरौली में मेयर पद के लिए आप प्रत्याशी रानी अग्रवाल भी मैदान में हैं। उनके समर्थन में पहली बार सिंह सिंगरौली पहुंचे दिल्ली अरविंद केजरीवाल ने मेगा रोड शो किया। करीब 1 किलोमीटर लंबे इस मेगा रोड शो में शहर की जनता का उत्साह दिखा और हजारों की तादाद में अरविंद केजरीवाल को सुनने के लिए लोग पहुंचे।


इस दौरान केजरीवाल ने भाजपा और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों ही पार्टियां एक जैसी हैं। विकास के नाम पर अपना जेब भरने का काम करती हैं। पूरे देश में भाजपा-कांग्रेस, कांग्रेस-भाजपा यही खेल चल रहा है। ये लोग काम-धंधा नहीं करते। मध्य प्रदेश में इन लोगों ने आपस में सेटिंग कर रखी है, लेकिन दिल्ली वालों ने ये सेटिंग तोड़ दी, आज दिल्ली में बहुत विकास और काम हो रहा है।

केजरीवाल ने कहा कि ताल ठोक कर कह सकता हूं कि आम आदमी पार्टी ईमानदार पार्टी है। सबको देखा इस बार आम आदमी पार्टी को देखिए। 5 वर्ष बाद आपका सिंगरौली विकास पर इतिहास लिखेगा। एक बार आप प्रत्याशी को जिताइए, 5 साल में सिंगरौली का इतिहास बदल दूंगा। जैसे पंजाब और दिल्ली में बिजली फ्री, अन्य सुविधाएं दी हैं। वैसे ही सिंगरौली में वचन पत्र के मुताबिक पूरा काम होगा। सिंगरौली नगर निगम का बजट भी जनता के हिसाब से होगा और जनता बताएगी हमें जो कार्य करना है हम वह कार्य करेंगे।

Share:

Next Post

कहीं गलत तरीके से तो नहीं कट रहा FASTag अकाउंट से पैसा ,ऐसे चेक करें बैलेंस

Sat Jul 2 , 2022
नई दिल्ली: टोल प्लाजा (toll plaza) पर पहले के टाइम में काफी भीड़ लगती हुई देखी जाती थी. इस प्रक्रिया को थोड़ा तेज करने के लिए सरकार की ओर से पूरे देश में FASTags की व्यवस्था लागू की गई. इस व्यवस्था के तहत लोगों को अपनी गाड़ी पर बस FASTags लगाना होगा. इसमें लोगों को […]