भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

मकर संक्रांति के बाद मप्र में तेज होगी चुनावी हलचल

  • दोनों पार्टियों की चुनावी तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू

भोपाल। नए साल की शुरुआत के साथ ही मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 7 दिसंबर 2023 को वर्तमान प्रदेश सरकार का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है। यानी इससे पहले प्रदेश में विधानसभा के चुनाव करवा लिए जाएंगे। ऐसे में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के पास चुनावी तैयारियों के लिए महज 9 माह ही बचे है। 14 जनवरी 2023 को खरमास के समापन के साथ ही दोनों दलों के नेता चुनावी तैयारियों में जुटे हुए नजर आएंगे। भाजपा हर समय चुनावी मोड में काम करने वाली पार्टी मानी जाती है, लेकिन चुनावी वर्ष को देखते हुए पार्टी नेताओं की सक्रियता पहले के मुकाबले ज्यादा बढ़ी हुई नजर आ रही हैं। प्रदेश पदाधिकारियों ने दिसंबर से ही जिलों और संभागों में बैठकें करना शुरू कर दी हैं। हाल ही में कटनी में हुई प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बाद प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव समेत संगठन के सभी नेताओं ने संभागवार बैठकों का दौर और प्रवास शुरु कर दिया हैं। मकर संक्रांति के बाद आरएसएस और भाजपा के नेताओं के प्रवास कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। इसके अलावा दिल्ली में जनवरी में होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में भी मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी।

भाजपा कीे 121 सीटों को मजबूत करने की रणनीति
मध्य प्रदेश भाजपा से जुड़े सूत्रों का कहना है कि, नए साल में भाजपा ने 121 सीटों को मजबूत करने की रणनीति बनाई है। इसके लिए वरिष्ठ नेता, पूर्व जिला अध्यक्ष, क्षेत्र में प्रभाव रखने वाले नेता, पूर्व संगठन मंत्रियों और विधायकों को एक-एक सीट की जिम्मेदारी सौंपी है। इनका काम कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करना और संगठन से दूर हुए कार्यकर्ताओं को एक्टिव करना है। भाजपा ने 2018 के विधानसभा चुनाव में हारी सीटों को आकांक्षी नाम दिया है। इनको मजबूत करने के लिए प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बीजेपी ने छह पूर्व संगठन मंत्री शैलेंद्र बरुआ, आशुतोष तिवारी, जितेंद्र लिटोरिया, केशव सिंह भदौरिया, पूर्व प्रदेश पदाधिकारी विनोद गोटिया और विधायक राजेंद्र शुक्ला को शामिल किया है। कांग्रेस से भाजपा में आए विधायकों की सीटों पर भी नाराज कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को मनाया जाएगा।

हर बूथ पर 10 प्रतिशत वोट बढ़ाने का टारगेट
पार्टी ने प्रभारियों को हर बूथ पर 10 प्रतिशत वोट बढ़ाने को लेकर रणनीति बनाने को कहा है। प्रदेश की हारी हुई और कमजोर सीटों पर प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। दोनों नेता हर सीट का दौरा करेंगे। हारी हुई सीटों पर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा बूथ स्तर संपर्क अभियान शुरू करेंगे। आगामी 6 माह के भीतर ऐसी सभी सीटें कवर कर ली जाएंगी। इसके बाद में नेताओं के चुनावी कैंपेन शुरू होंगे। भाजपा ने हारी सीटों हुई सीटों पर बूथ स्तर पर युवाओं को प्राथमिकता से जोडऩा शुरू किया है। हर बूथ पर दो युवा से ज्यादा से युवाओं को जोडऩे का लक्ष्य रखा गया है।


भाजपा की राह पर कांग्रेस
दोनों पार्टियों की चुनावी तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू हो गई है। भाजपा ने संभाग स्तर पर बैठकों का दौर शुरु कर दिया है। संघ के पदाधिकारियों के अलावा प्रदेश के भाजपा प्रभारी मुरलीधर राव समेत संगठन के नेताओं ने राज्य की सभी विधानसभा सीटों का दौरा करना शुरू कर दिया है। सीएम हाउस में पंचायतों का दौर भी शुरू हो गया है। पिछली बार की तुलना में कांग्रेस इस बार जल्दी एक्टिव हो गई है। कमलनाथ चुनाव को देखते हुए कई प्रकार के सर्वे कर रहे है। इसके अलावा पार्टी ने सभी जिलों में प्रभारी भी नियुक्ति कर दिए है। भाजपा 24 घंटे 7 दिन चुनावी मोड में नजर आती हैं लेकिन कांग्रेस ने इस बार तैयारियां जल्दी शुरू कर दी है। कांग्रेस इस बार भाजपा के पैटर्न पर ही चलती हुई नजर आ रही हैं। प्रदेश प्रभारी से लेकर सभी नेता जमीनी स्तर पर दौरे करते नजर आ रहे है। पिछले चुनावों से ठीक पहले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने नर्मदा परिक्रमा यात्रा निकाली थी। जहां जहां दिग्विजय सिंह गए थे। वहां कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन किया था। लेकिन इस बार ऐसा कुछ नजर नहीं आ रहा है। कमलनाथ लगातार बैठक कर रहे है। नेताओं से वन टू वन चर्चा करने के अलावा कार्यकर्ता और आम लोगों से भी उम्मीदवार चयन को लेकर फीडबैक लेते हुए नजर आ रहे है। हालांकि अभी भी कई मुद्दों पर पार्टी में गुटबाजी नजर आ रही है।

Share:

Next Post

राजस्थान सहित पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है मकर संक्रांति का त्योहार

Sat Jan 14 , 2023
जयपुर । राजस्थान सहित (Including Rajasthan) पूरे देश में (In the whole Country) आज मकर संक्रांति का त्योहार (The Festival of Makar Sankranti) धूमधाम से (With Pomp) मनाया जा रहा है (Is Being Celebrated) । मकर संक्रांति सूर्य के उत्‍तरायण होने के अवसर पर मनाया जाता है। उत्तर भारत में इसका खासा महत्व है। राजस्थान […]