आचंलिक

बागियों के घर पहुँच कर सांसद और जिला अध्यक्ष ने की मुलाकात..भाजपा का डेमेज कंट्रोल शुरू

नागदा। टिकिट नहीं मिलने से नाराज नेताओं कार्यकर्ताओं द्वारा बागी तेवर अपनाए जाने से परेशान भाजपा ने वरिष्ठ नेताओं को मैदान में उतारा है। मंगलवार देर रात सांसद अनिल फिरोजिया और भाजपा जिला अध्यक्ष बहादुर सिंह बोरमुण्डला निर्दलीय चुनाव लडऩे की घोषणा करने वाले बागियों के घर पहुँचे और उन्हें मनाने का प्रयास किया। रात एक बजे तक हुई कोशिशों का नतीजा आज दोपहर तीन बजे नाम वापसी तक नजर आ जाएगा।



पार्टी सूत्र बता रहे हैं कि कुछ बागी तो मान गए हैं परंतु कुछ अभी भी बागी तेवर अपनाए हुए हैं। आज फिर स्थानीय पार्टी के वरिष्ट मनाने का प्रयास करेंगे। इधर मध्यप्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी. डी. शर्मा ने नाम वापसी तक नहीं मानने वाले बागियों को 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित करने की चेतावनी दी है। रात बागियों से मिलने सांसद जिला अध्यक्ष के साथ मण्डल अध्यक्ष सीएम अतुल जिला महामंत्री धर्मेश जायसवाल भी पहुँचे थे। वार्ड 24 से भाजपा नेता आदित्य जोशी कि पत्नी पूजा जोशी ने निर्दलीय चुनाव लडऩे कि घोषणा की है। देर रात एक बजे सभी नेता पूजा आदित्य जोशी को मनाने उनके घर पहुँचे। संभवत: श्रीमती जोशी आज अपना नाम वापस ले सकती है।

Share:

Next Post

शरीर को स्वस्थ और मन को शांत रखने के लिए योग जरूरी

Wed Jun 22 , 2022
योगा यास से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है जो रचनात्मक गतिविधियों की अग्रसर करती है … सीहोर। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूरे जिले सामूहिक योगा यास का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मु य कार्यक्रम सीहोर के आवासीय खेल परिसर, गणेश मंदिर तथा सलकनपुर में आयेाजित किया गया। कलेक्टर चन्द्र मोहन ठाकुर, सीईओ हर्ष सिंह, […]