जिले की खबरें देश मध्‍यप्रदेश

 गुरुवार को ग्वालियर में तीन दिन बाद पारा 45 डिग्री के पार

ग्वालियर। ग्वालियर-चम्बल अंचल में भीषण गर्मी (scorching heat in gwalior chambal zone) का प्रकोप लगातार जारी है। गुरुवार को ग्वालियर शहर में तीन दिन बाद अधिकतम तापमान पुन: 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिन तक इसी प्रकार भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है। मौसम विभाग (weather department) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 46.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ भिण्ड जिला लगातार सातवें दिन मध्यप्रदेश में सबसे गर्म रहा।



यहां उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों भिण्ड सहित गोहद एवं आलमपुर में अधिकतम तापमान 49 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इसके बाद से भिण्ड जिले में तापमान लगातार 46 से 47 डिग्री के बीच ही टिका हुआ है। ग्वालियर में भी पिछले दिनों अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया था। इसके बाद दो दिन भीषण गर्मी से आंशिक राहत रही लेकिन बीते बुधवार को सूरज की तपन फिर से बढ़ गई है।

इसी क्रम में गुरुवार को मौसम शुष्क रहने के साथ काफी तेज धूप निकली। लगभग छह किलोमीटर प्रति घंटे की गति से दक्षिण-पश्चिमी हवाएं भी चलती रहीं। इसके चलते दोपहर में भीषण तपन के साथ-साथ गर्म हवाओं के थपेड़े भी महसूस हुए। स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार पिछले दिन की तुलना में गुरुवार को अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस आंशिक वृद्धि के साथ 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से 3.0 डिग्री सेल्सियस अधिक है जबकि न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से 0.5 डिग्री सेल्सियस कम है। आज सुबह हवा में नमी 46 और शाम को 33 प्रतिशत दर्ज की गई।

 

Share:

Next Post

IPL 2022: कोहली ने खेला दमदार खेल,  बैंगलोर ने गुजरात को 8 विकेट से दी मात

Fri May 20 , 2022
आईपीएल के 67वें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) का सामना गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) से हुआ. इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने गुजरात टाइटंस को 8 विकेट से हरा दिया है. इस मैच में जीत हासिल करने के बाद RCB ने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीद को ज़िंदा रखा है. इस जीत […]