जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

शुक्र के बाद मंगल करेंगे राशि परिवर्तवन, इन राशि के जातकों को रहना होगा सावधान

हिदुं धर्म में ज्‍योतिष शास्‍त्र में ग्रह परिवर्तन का विशेष महत्‍व माना गया है । अब 16 जुलाई, 2021 को सूर्य ने और 17 जुलाई 2021 को शुक्र (Venus) ने राशि परिवर्तन कर लिया है। अब 20 जुलाई, 2021 को मंगल ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस दिन मंगल सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मंगल 6 सितंबर तक सिंह राशि में ही विराजमान रहेंगे। मंगल (Mars) को ज्योतिष में विशेष स्थान दिया जाता है। मंगल सभी ग्रहों के सेनापति हैं। मंगल के शुभ प्रभावों से जहां व्यक्ति का भाग्य बदल जाता है, वहीं मंगल के अशुभ प्रभावों (ill effects) से व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। ज्योतिष गणनाओं (astrology calculations) के अनुसार मंगल का सिंह राशि में प्रवेश कुछ राशियों के लिए शुभ नहीं कहा जा सकता है। इन राशियों को विशेष सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं मंगल के राशि परिवर्तन से किन राशियों को सावधान रहना होगा…

मेष राशि
मेष राशि (Aries) के जातकों को मंगल के राशि परिवर्तन से सावधान रहने की आवश्यकता है।
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।
वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें।
वैवाहिक जीवन (married life) में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें।
धन का खर्च सोच- समझकर ही करें।


कर्क राशि
मंगल के सिंह राशि में प्रवेश करने से कर्क राशि के जातकों को विशेष सावधान रहना होगा।
वाद- विवाद से दूर रहें।
क्रोध न करें।
गुस्सा करने से आपको नुकसान हो सकता है।
कार्यों में सफलता के लिए अधिक मेहनत नहीं करनी होगी।
धन- लाभ (money gain) होने के योग बन रहे हैं, लेकिन धन का खर्च सोच- समझकर ही करें।

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए मंगल का सिंह राशि में प्रवेश शुभ नहीं कहा जा सकता है।
कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।
इस समय धैर्य से काम लें।
आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा, लेकिन धन- खर्च सोच- समझकर ही करें।
पारिवारिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें।

नोट- उपरोक्त दी गई जानकारी व सूचना सामान्य उद्देश्य के लिए दी गई है। हम इसकी सत्यता की जांच का दावा नही करतें हैं यह जानकारी विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, धर्मग्रंथों, पंचाग आदि से ली गई है । इस उपयोग करने वाले की स्वयं की जिम्मेंदारी होगी ।

Share:

Next Post

MP में उम्र का बंधन खत्म, अब बुजुर्ग भी कॉलेजों में ले सकेंगे एडमिशन

Sat Jul 17 , 2021
भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार (MP Government) ने एक बड़ा फैसला लेते हुए कॉलेज में पढ़ाई और एडमिशन के लिए उम्र का बंधन पूरी तरीके से खत्म कर दिया है. यानी अब स्कूलों के बाद कॉलेजों में जाने वाले युवाओं के साथ अधेड़ और बुजुर्ग लोग एडमिशन लेने के साथ पढ़ाई कर सकेंगे. अभी उम्र के […]