जबलपुर न्यूज़ (Jabalpur News)

मतदान के बाद आज प्रत्याशियों ने परिवार के साथ गुजारे फुर्सत के पल

  • शहर की जनता को दिया धन्यवार, प्रत्याशियों को अब परिणामों का इंतजार

जबलपुर। शहर में नगरी निकाय चुनाव के घमासान के बीच आज सभी प्रत्याशियों ने लम्बे समय बाद अपने परिवार के साथ समय बिताया। विगत 15 दिनों से चुनावी कसमकस के चलते पार्षद और महापौर प्रत्याशी रैली, जन संपर्क, चुनावी सभा और रोड शो करके जनता जर्नादन से अपने पक्ष में मतदान की अपील करते रहें। इस दौरान सभी प्रत्याशी का दिनचर्या पूरी तहर से बदल गयी थी। जिसके चलते प्रत्याशी अपने परिवार को समय नहीं दे पा रहें थे। लेकिन गत दिवस मतदान के बाद बाद आज सुबह सभी प्रत्याशियों ने अपने परिवार के साथ चाय नाश्ता किया। और फर्सत के पल गुजारे।


भाजपा प्रत्याशी डॉ. जितेन्द्र जामदार
भाजपा के महापौर प्रत्याशी डॉक्टर जीतेन्द्र जामदार ने चर्चा के दौरान बताया की चुनाव के चलते उन्होंने काफी लम्बे समय बाद आज अपने परिवार को समय दिया। डॉक्टर जामदार ने बताया की आज वह सुबह 6 बजे उठे और सबसे पहले शाखा गए। जहां उन्होने व्याम किया। इसके बाद वह अपने शाखा के मित्रों के साथ चाय नाश्ता करने के बाद घर में अपने परिवार के साथ सुबह की चाय पी। इसके बाद वे विधायक अशोक रोहाणी का स्वस्थ्य खराब होने पर उनके मिलने पहुंचे। उनसे मिलने के बाद वे सीधे एयरपोर्ट पहुंच गए। जहां शिवराज सिंह से मुलाकात की। डॉक्टर जितेन्द्र जामदार ने शहर के सभी मतदाताओं को धन्यवाद दिया है।

कांग्रेस प्रत्याशी जगत बहादुर सिंह
कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी जगत बहादुर अन्नू ने बताया की नगरी निकाय चुनाव के चलते वे लगभग 10 से 15 दिनों तक अपने परिवार को समय नहीं दे पा रहे थे। आज सुबह 7 बजे उठने के बाद वह मॉर्निग वॉक पर गए और अपने मित्रों से मुलाकात की। इसके बाद उन्होने परिवार के साथ चाय नाश्ता किया। परिवार के साथ लगभग एक घंटा बैठने के बाद वे एमएलवी स्कूल के चले गए। जहां अपने सभी कार्यकर्ता से एमएलबी में नजर बनाए रखने को कहा। उन्होने बताया की उनका पूरा फोकस परिणामों तक एमएलबी स्कूल में है। श्री अन्नू ने शहर के सभी मतदाताओं का भरपूर स्नेह और आशीर्वाद मिलने पर धन्यवाद दिया।

Share:

Next Post

अल्प प्रवास पर डुमना पहुंचे मुख्यमंत्री

Thu Jul 7 , 2022
जनप्रतिनिधियों से की मतदान के बारे में चर्चा जबलपुर। प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज सुबह अल्प प्रवास पर डुमना आगमन हुआ। जहां प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, महापौर प्रत्याशी डॉ. जितेन्द्र जामदार सहित अन्य नेताओं एवं पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान ने डुमना विमानतल पर पौधा […]