बड़ी खबर

Amarnath Yatra 2023: अब तक 2.51 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं बाबा बर्फानी के दर्शन

जम्मू (Jammu)। बाबा बर्फानी के दर्शन (Darshan of Baba Barfani) के लिए रोजाना अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra 2023) पर देशभर से हजारों श्रद्धालु (thousands of devotees) पहुंच रहे हैं। सोमवार को भी हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में हाजिरी दी। कुछ दिन से पवित्र गुफा में 20 से 30 हजार यात्री दर्शन कर रहे हैं। सोमवार को 22262 लोगों ने दर्शन किए। इसमें 17215 पुरूष, 4030 महिला, 672 बच्चे, 339 साधु, 01 साध्वी और 5 मंगलामुखी शामिल रहे।

कुल 2.51 लाख श्रद्धालुओं ने अब तक दर्शन किए हैं। इस बीच आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 6216 यात्रियों का जत्था कश्मीर के लिए रवाना हुआ। बाबा के भक्तों का जोश देखते ही बन रहा है। जत्थे में बालटाल रूट के लिए 1818 पुरुष, 122 4 महिलाएं और 10 बच्चों के साथ 3052 श्रद्धालु रवाना हुए।

इसी तरह पहलगाम रूट के लिए 238 6 पुरुष, 647 महिलाएं, 6 बच्चे, 78 साधु और 47 साध्वी के साथ 3164 श्रद्धालुओं का जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए गया। शहर के रेलवे स्टेशन स्थित वैष्णवी धाम, पंचायत भवन और शालामार स्थित महाजन हाल में तत्काल पंजीकरण के लिए भी यात्रियों की भारी भीड़ पहुंच रही है। रोजाना हजारों यात्रियों के तत्काल पंजीकरण बनाए जा रहे हैं।


यात्रियों के जोश का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि टोकन और तत्काल पंजीकरण लेने के लिए श्रद्धालु देर रात से ही संबंधित केंद्रों के बाहर पहुंच रहे हैं। लखनपुर से कश्मीर तक माहौल भक्तिमय बना है। श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए संबंधित जिला प्रशासन की ओर से उचित प्रबंध किए गए हैं।

यात्रियों ने भी यूटी प्रशासन के इंतजामों पर संतोष जताया है। सोमवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हुई, लेकिन इससे यात्रा में कोई खलल नहीं पड़ा है। हालांकि मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।

1915 श्रद्धालु बालटाल का रूट करेंगे तय
तेज बारिश हो या कड़कती धूप अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra 2023) के लिए भक्तों का उत्साह बिल्कुल कम नहीं हो रहा। लंबी कतार में लगकर देशभर से आए श्रद्धालु बाबा के दर्शन करने को उतारू हैं। जयघोष के साथ आधार शिविर के आसपास का इलाका भक्तिमय बना हुआ है।

तत्काल पंजीकरण के लिए अब टोकन देने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसके चलते सोमवार को 3191 टोकन जारी किए गए। इनमें 1276 पहलगाम और 1915 श्रद्धालु बालटाल का रास्ता तय करेंगे। राम मंदिर में 96 साधुओं-साध्वी ने पंजीकरण करवाया। पहलगाम से 91 और बालटाल से 5 जाएंगे। गीता भवन में 14 का पंजीकरण हुआ।

एक बालटाल और 13 पहलगाम से सफर करेंगे। महाजन सभा में 1077 भक्तों का पंजीकरण हुआ। पहलगाम से 520, बालटाल से 557 जाएंगे। वैष्णवी धाम में 1236 में से पहलगाम से 601 और बालटाल से 635 श्रद्धालु गुफा तक जाएंगे। पंचायत भवन में 1223 का पंजीकरण हुआ। पहलगाम से 615 और बालटाल से 608 भक्त जाएंगे।

जम्मू के राजमा-चावल का स्वाद ले रहे हैं यात्री
अमरनाथ यात्री टोकन लेने और पंजीकरण करवाने के बाद होटलों व ढाबों पर जम्मू के भोजन का स्वाद ले रहे हैं। दिल्ली के नरेंद्र और सीमा ने कहा कि राजमा-चावल में अधिक स्वाद है। ढाबे वाले ने उन्हें बताया कि पास ही चावलों की जैविक खेती होती है, तभी चावलों में स्वाद है। राजमा पहाड़ी इलाकों से आता है। औरंगाबाद की रजनी, सुनीता और महेंद्र ने कहा कि रविवार को लंगर खाया था। सोचा-आज यहां का पारंपरिक खाना खाते हैं।

Share:

Next Post

ऑस्ट्रेलिया में नहीं होंगे राष्ट्रमंडल खेल 2026, खर्च के चलते वापस लिया नाम

Tue Jul 18 , 2023
सिडनी। ऑस्ट्रेलियाई राज्य विक्टोरिया (Australian state Victoria) ने बड़ी लागत का हवाला देते हुए मंगलवार को 2026 राष्ट्रमंडल खेलों (commonwealth games) की मेजबानी से नाम वापस ले लिया। विक्टोरिया के इस फैसले से आयोजक बेहद नाराज हैं, क्योंकि राष्ट्रमंडल खेलों को जारी रखने के लिए पहले से ही आयोजक काफी संघर्ष कर रहे हैं। विक्टोरिया […]