इंदौर न्यूज़ (Indore News) देश मध्‍यप्रदेश

Indore : कोरोना मरीजों के उपचार के लिए मिली एक और बड़ी सुविधा

इंदौर। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट के निर्देश पर तथा कलेक्टर मनीष सिंह की पहल पर कोरोना मरीजों के उपचार के लिए इंदौर को एक और बड़ी सुविधा मिल रही है। आज 12 मई से इंदौर के नजदीक 300 बेड के सर्व सुविधा युक्त सेवाकुंज हॉस्पिटल पूरी क्षमता के साथ प्रारंभ हो रहा है।

इस हॉस्पिटल में सवा करोड़ रुपए की लागत का ऑक्सीजन प्लांट भी लगाया जा रहा है। यह प्लांट इंदौर को ऑक्सीजन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए बड़ा कदम है। सेवाकुंज हॉस्पिटल को आयुष्मान योजना के अंतर्गत उपचार के लिए शामिल किया जा रहा है। इससे यहां पर पात्र गरीब परिवारों का नि:शुल्क इलाज होगा।

यह जानकारी आज यहां जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट तथा कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा इस अस्पताल की व्यवस्थाओं के लिए किए गए निरीक्षण के दौरान दी गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ राजेश सोनकर, डीआईजी मनीष कपूरिया और राज्य स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य डॉ निशांत खरे भी मौजूद थे।

मंत्री सिलावट ने अस्पताल के व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रबंधन से चर्चा की और निर्देश दिए कि इस अस्पताल में मरीजों के उपचार के लिए किसी भी तरह की कसर नहीं रखी जाए। इस अस्पताल को आयुष्मान योजना में शामिल किया जा रहा है। इससे पात्र गरीब परिवारों का नि:शुल्क इलाज होगा। उन्हें बड़ी सुविधा मिलेगी।


इस अस्पताल द्वारा जल संसाधन मंत्री सिलावट के निर्देश पर तथा कलेक्टर मनीष सिंह की पहल पर सवा करोड़ रुपए लागत का ऑक्सीजन प्लांट लगाया जा रहा है। इससे इंदौर जिला ऑक्सीजन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के लिए आगे बढ़ेगा। मंत्री सिलावट ने अस्पताल प्रबंधन को बधाई दी और कहा कि वह पूरे सेवा और समर्पण भाव से मरीजों का इलाज करें।

उन्हें सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराएं। कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा की मरीजों के उपचार में किसी भी तरह की कमी नहीं आना चाहिए। मरीजों को परेशानी नहीं हो ऐसी व्यवस्था वह सुनिश्चित करें। ऑक्सीजन प्लांट पूरी क्षमता के साथ शुरू करें। अस्पताल में पात्र गरीब परिवारों के व्यक्तियों का आयुष्मान योजना के अंतर्गत नि:शुल्क उपचार किया जाए। इसके लिए आयुष्मान योजना में शामिल होने का प्रस्ताव भेजकर प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने के निर्देश अस्पताल प्रबंधन को दिए गए।

सेवा कुंज अस्पताल
कनाडिया में स्थित सेवा कुंज अस्पताल सभी तरीके की मेडिकल सुविधाओं से सुसज्जित है। इसमें पर्याप्त मात्रा में आईसीयू ऑक्सीजन और आइसोलेशन बेड की सुविधा है। इसी के साथ में यहां पर पर्याप्त रूप से डॉक्टर और नर्स की सुविधाएं भी उपलब्ध है। अब यहां आयुष्मान भारत के तहत आम जनता के लिए नि:शुल्क इलाज किया जाएगा तथा बाकी सारे इलाज भी कम से कम दरों पर किए जाएंगे।

यहां का प्रशासन सेवा भाव से इस अस्पताल का संचालन करना चाहता है इसी के लिए प्रशासन के निर्देशानुसार अस्पताल प्रबंधक ने ऑक्सीजन प्लांट का आर्डर भी कर दिया है, जो कि आने वाले एक माह में यहां पर लग जाएगा। तब तक के लिए अस्पताल प्रबंधन ने एक टन का लिक्विड ऑक्सीजन टैंक तथा 40 सिलेंडर का सिस्टम बना लिया है।

मंत्री सिलावट एवं कलेक्टर सिंह के निर्देश अनुसार संस्था द्वारा 200 सिलिंडर रोज़ाना के ऑक्सीजन प्लांट का आर्डर कर दिया गया है, जिसके लगते ही इस अस्पताल में डेढ़ सौ से ज्यादा मात्रा में ऑक्सीजन बैड तैयार हो जाएंगे तथा 200 से अधिक मात्रा में करोना पेशेंट का इलाज संभव हो पाएगा। बीते 2 से 3 दिनों में निरंतर 10 से अधिक करोना के मरीज यहां से पूर्णता स्वस्थ होकर जा चुके हैं, तथा उनका अनुभव इस अस्पताल के बारे में सराहनीय रहा है।

Share:

Next Post

Corona New Guideline : अंतराज्य यात्रा और 5 दिन बुखार न आने पर RT-PCR जरूरी नहीं

Tue May 11 , 2021
नई दिल्‍ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना के ताजा हालात को लेकर मीडिया को संबोधित किया। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि राज्यवार एक्टिव मामले घट रहे हैं। 26 राज्य में 15% पॉजिटिविटी रेट है, वहीं छह राज्य में 5 से 15 % केस हैं। मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, तेलंगाना, चंडीगढ़, […]