भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

फिलहाल ठिठुरन से राहत

भोपाल। राजधानी में नवंबर की शुरुआत से ही हवा का रुख लगातार उत्तरी बना हुआ है। इस वजह से पिछले 12 दिनों से रात का तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ था। इससे रात में ठंड का जलवा बरकरार था। गुरुवार से हवा का रुख बदलकर पूर्वी और दक्षिणी होने से कहीं-कहीं बादल छाने लगे हैं। इससे दिन और रात का तापमान बढऩे लगा है। मौसम विज्ञानियों ने चार दिन बाद एक बार फिर कड़ाके की ठंड का सिलसिला शुरू होने की संभावना जताई है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि दक्षिण भारत में उत्तर-पूर्वी मानसून सेट हो रहा है। इस वजह से बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के क्षेत्र बन रहे हैं। साथ ही एक शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर की तरफ बढ़ रहा है। यह सिस्टम शुक्रवार को शाम तक दस्तक देगा। इस वजह से हवाओं का रुख बदलकर पूर्वी और दक्षिणी हो गया है। बंगाल की खाड़ी से हवा के साथ नमी आने से राजधानी सहित प्रदेश के कई स्थानों पर बाद छाने लगे हैं। इससे रात के तापमान में इजाफा होने लगा है।

आज से बर्फबारी,बरसात की संभावना
अजय शुक्ला ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की तीव्रता अधिक होने से शुक्रवार से उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ कहीं-कहीं बारिश भी होगी। यह सिलसिला 16 नवंबर तक जारी रहने के आसार हैं। इस दौरान मध्यप्रदेश में भी उत्तरी क्षेत्रों में बरसात हो सकती है। 17 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ जाएगा। इसके बाद हवाओं का रुख फिर उत्तरी होने लगेगी। इसके बाद बर्फीली हवाओं के कारण राजधानी के साथ ही प्रदेश में फिर ठिठुरन बढऩे लगेगी। इस दौरान कहीं-कहीं शीतलहर भी चलने की संभावना है।

Share:

Next Post

विकास के लिए चलता रहेगा हस्ताक्षर अभियान

Fri Nov 13 , 2020
भोपाल। अवधपूरी क्षेत्र में विकास कार्य कराने के लिए अवधपुरी परिक्षेत्र विकास योजना महासमिति द्वारा चलाया जा रहा हस्ताक्षर अभियान जारी रहेगा। यह जानकारी देते हुए महासमिति के रमन तिवारी ने बताया कि विगत 25 दिनों से राजधानी के अवधपुरी क्षेत्र मे 1995 की मास्टर प्लान की सड़कों को अभी तक विकास नहीं हो पाया […]