मानस भवन क्षीरसागर के समीप लगी टेबल पर घूराघारी को लेकर हुआ मामूली विवाद-पुलिस ने पहुंचकर शांत कराया-मोबाईल ले जा रहे मतदाता को रोकने पर विवाद की स्थिति
उज्जैन। आज सुबह क्षीरसागर और इंदिरानगर वार्ड में विवाद की स्थिति बन गई तथा सूचना मिलने पर तत्काल सीएसपी ओमप्रकाश मिश्रा, थानाप्रभारी अमित सोलंकी पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत कराया। आज सुबह मानस भवन के समीप भाजपा कांग्रेस की टेबल लगी थी और इस दौरान भाजपा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में घूराघारी हो गई एवं विवाद की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर तत्काल कोतवाली पुलिस बल पहुंचा और विवाद शांत कराया। इसी प्रकार इंदिरानगर में जाली वाले कुए के पास बने मतदान केन्द्र पर एक मतदाता मोबाईल लेकर वोट डालने पहुँच गया। यहाँ मुख्य प्रवेश द्वार पर जब मतदान दल ने युवक को मोबाईल लेकर जाने से रोका तो उसने विवाद शुरू कर दिया। यहाँ भी जानकारी लगने पर पुलिस बल पहुँच गया था और समझाईश के बाद मामला शांत कराया गया। बेगमबाग कॉलोनी, तोपखाना और पीपलीनाका पर विवाद की स्थिति बनती रही लेकिन पुलिस ने मौके पर ही विवाद को शांत करा दिया। इसके बाद सभी जगह शांतिपूर्ण ढंग से वोटिंग शुरू हो गई थी।
शहर के 54 वार्डों में सुबह से शुरु हुई वोटिंग-568 मतदान केन्द्रों पर शाम तक डलेंगे वोट-महापौर प्रत्याशी भी सुबह परिवार के साथ वोट डालने पहुँचे उज्जैन। नगर सरकार चुनने के लिए आज सुबह से शहर के सभी 568 मतदान केन्द्रों पर 54 पार्षद और 1 महापौर चुनने के लिए वोटिंग चल रही है। मतदाताओं […]
किश्तों में ही बरस रहा है मानसून… मौसम फिर हुआ साफ… चमकदार धूप निकली… गर्मी-उमस कायम इन्दौर। इस बार मानसून (Monsoon) किश्तों में बरस रहा है। थोड़ी देर के लिए तेज झड़ी लगती है और फिर मौसम (Weather) साफ हो जाता है। आज सुबह भी 5 बजे लगभग 45 मिनट की तेज झड़ी लगी, जिसमें […]
उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर (Lord Mahakaleshwar) के दर्शन करने के लिए देशभर से श्रद्धालु आते हैं। यहां विशेष अवसरों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ (huge crowd of devotees) उमड़ती है। सोमवार, 21 फरवरी से महाकालेश्वर मंदिर में शिव नवरात्रि महोत्सव मनाया जाएगा। कोरोना प्रतिबंधों के चलते दो साल […]
उज्जैन। बढ़ते कोरोना मामलों के कारण पिछले दो रविवार से एक दिन का संपूर्ण लॉकडाउन जिला प्रशासन लगा रहा था लेकिन इस बार आने वाले रविवार को लॉकडाउन नहीं लगेगा। इस कारण राखी पर्व के चलते लगातार 4 दिन बाजार खुले रहेंगे। उल्लेखनीय है कि आगामी तीन अगस्त सोमवार को रक्षाबंधन का पर्व आ रहा […]