भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

पीएम मोदी का सपना मध्यप्रदेश करेगा पूरा

  • प्रदेश के 5 शहरों में बनेगा सांस्कृतिक वन

भोपाल। मध्यप्रदेश के 5 प्रमुख ऐतिहासिक और धार्मिक शहर उज्जैन, भोपाल, चित्रकूट, खजुराहो और मैहर में वन विभाग सांस्कृतिक वन तैयार करेगा। पहले चरण में इन्हें 5-5 हेक्टेयर में तैयार किया जाएगा। इस पर करीब 20 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। गुजरात की तर्ज पर इन सांस्कृतिक वनों को तैयार किया जाएगा। एपीसीसीएफ (विकास) यूके सुबुद्धि सांस्कृति वनों के अध्ययन के लिए गुजरात गए थे, उन्होंने इसका प्रजेंटेशन मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को पेश किया। वन विभाग सांस्कृतिक वनों के निर्माण में संस्कृ ति विभाग, पुरातत्व विभाग, आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया और अन्य विशेषज्ञों की मदद लेना। जल्द ही इसकी डीपीआर तैयार की जाएगी। उज्जैन में महाकाल लोक की तर्ज पर विक्रम विश्वविद्यालय परिसर में महाकाल वन तैयार किया जाएगा। विभाग की मंशा यहां नवग्रह वाटिका, नक्षत्र वाटिका, सप्तऋषि वन, सांदीपनी वन, मेघदूत वन, संस्कार, अशोक वाटिका, आरोग्य वन, कालिदास ध्यान कुटीर, हरि-हर मिलन पथ, विक्रम तीर्थ सरोवर और महाकाल के विभिन्न रूपों का म्यूरल द्वारा चित्रण करने की है। यहां कैलाश वाटिका में बेल पत्र, धतुरा, चंदन, पीला कनेर, सिंदूरी यानी भगवान शिव को प्रिय पौधों को भी रोपा जाएगा।



भगवान राम जहां रुके, उन क्षेत्रों की होगी झलक
इसी तरह मैहर में मां शारदा वन, चित्रकुट में रामवन, खजुराहो में विरासत वन तैयार करने का प्रस्ताव है। भोपाल का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। उज्जैन को छोड़कर सभी सांस्कृति वन, वन विभाग की जमीन पर तैयार किए जाएंगे। चित्रकुट से लेकर श्रीलंका तक भगवान राम जिन स्थानों पर रुके थे, उन क्षेत्रों के पौधे भी यहां रोपे जाएंगे। इसी तरह खजुराहो में भगवान विष्णु, शिव और शास्त्रीय नृत्य थीम पर सांस्कृतिक वन तैयार होगा। वन विभाग ने 41 सांस्कृतिक वन क्षेत्र तैयार का खाका तैयार किया है, जिसमें से 5 राजस्व क्षेत्र की जमीन पर बन सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के सीएम रहते हुए वर्ष 2004 में सांस्कृतिक वन की नींव रखी थी। पहला वन(पुनीत वन) गांधी नगर में तैयार किया गया था। अब तक ऐसे 22 सांस्कृतिक वन बनाए जा चुके हैं, जिनमें गुजरात का रक्षा क्षेत्र, संस्कृति, वीरता और इतिहास को दिखाया गया है।

Share:

Next Post

बिजली के बड़े बकायेदारों को बड़ा झटका!

Thu Feb 9 , 2023
नेशनल लोक अदालत 11 को, संपत्ति कर, जल कर में मिलेगी छूट लोक अदालत में 10 हजार रु. से ज्यादा के बिलों में मिलने वाली 30 प्रतिशत छूट बंद भोपाल। प्रदेश में वर्ष 2023 में होने वाली नेशनल लोक अदालतों में सम्पत्ति कर, जल कर, उपभोक्ता प्रभार एवं अन्य करों के अधिभार में छूट दी […]