भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

अगली तबादला सूची में दिखेगा अफसरों की पोस्टिंग सेंटिग से होगी या रेटिंग से

  • जल्द होना है बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई विभागाध्यक्ष भी बदलेंगे

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भ्रष्ट अफसरों को संकेत दे दिए हैं, वे सुधर जाएं। सरकार में लेन-देन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अफसरों की वीडियो कॉफ्रेंस के तत्काल बाद सरकार ने नीमच एसपी और कटनी कलेक्टर पर तबादले की कार्रवाई करके मैदानी अफसरों को कड़ा संदेश दे दिए है। जल्द होने वाली प्रशासनिक सर्जरी में भी मुख्यमंत्री की सख्ती का असर दिखाई देगा। तबादला सूची में साफ दिखाई देगा कि अफसरों की पोस्टिंग सेटिंग से होगी या रेटिंग से होगी। भ्रष्ट और नॉन फरफॉर्मेंस वाले अफसरों का हटना तय है। अफसरों की तबादला सूची तैयार है, जल्द ही आदेश जारी हो सकते हैं। मंत्रालय सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री इस बार प्रशासनिक कामकाज में पारदर्शिता चाहते हैं। पिछले दिनों वरिष्ठ अफसरों की बैठक में उन्होंने स्पष्ट कहा कि पिछले डेढ़ साल में प्रशासनिक छवि बिगड़ी है। जिसे सुधारना है। इसकी शुरूआत तबादला प्रक्रिया में पारदर्शिता से होगी। बताया गया कि मंत्रालय में जिलों से लेकर मंत्रालय, पीएचक्यू, विभागाध्यक्षों की तबादला सूची तैयार है। अफसरों के कामकाज की रेटिंग और परफॉर्मेंस के बाद ही अफसरों की पदस्थापना की जाएगी। मुख्यमंत्री चाहते हैं कि फील्ड से ऐसे अफसर हटाए जाएं, जो विवादित हैं। जिनकी परफॉर्मेँस रिपेार्ट सही नहीं है।

लोकल पर वॉकल पर रहेगा फोकस
सरकार आत्मनिर्भर मप्र की दिशा में काम कर रही है। इसके लिए प्रदेश केा अलग-अलग क्लस्टर में बांटा गया है। अलग-अलग क्षेत्र के लिए अलग-अलग टास्क तय किए जा रहे हैं, जो जिलों को सौंपे जाएंगे। इसी टास्क को अफसरों को पूरा करना है। मुख्यमंत्री चाहते हंै कि जिस जिले में जिस क्षेत्र में आगे बढऩे की संभावना है, उस पर काम किया जाए।

पिछली छवि से उभरे मुख्यमंत्री
चौथे कार्यकाल में मुख्यमंत्री की अलग छवि देखने को मिल रही है। पिछले कार्यकाल में मुख्यमंत्री सचिवालय में गिने-चुने अफसरों की ज्यादा पूछपरख होती थी। उन अफसरों की प्लानिंग से ही सरकार चलती थी। मैदानी अफसरों के तबादले में भी उन अफसरों की अहम भूमिका होती थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। मुख्यमंत्री सचिवालय में कामकाज का तरीका पूरी तरह से बदला हुआ है। इस बार मुख्यमंत्री अपने सचिवालय के अफसरों की रणनीति के अनुसार नहीं, बल्कि खुद की रणनीति से सरकार चला रहे हैं। मुख्यमंत्री की इसी बदली हुई छवि को लेकर सरकार और संगठन में चर्चाओं का दौर जारी है।

मंत्रालय में भी होगा फेरबदल
मंत्रालय में भी कुछ विभाग प्रमुख बदले जाएंगे। जिसमें से कुछ विभागों के प्रमुख सचिव और सचिव शामिल हैं। सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री खुद अफसरों की परफॉर्मेँस देख रहे हैं और तबादला सूची तैयार कर रहे हैं। कुछ विभागाध्यक्ष भी बदले जाएंगे। कुछ विभागध्यक्ष की रिपोर्ट सरकार के पास निगेटिव पहुंची है।

कलेक्टर, एसपी की रिपोर्ट तैयार
सूत्रों ने बताया कि सरकार ने सभी जिलों की अफसरों की परफॉर्मेंस रिपोर्ट तैयार कर ली है। जल्द ही मुख्यमंत्री इसी रिपोर्ट के आधार पर मैदानी अफसरों की तबादला सूची को हरी झंडी देंगे। बताया गया कि एक दर्जन करीब कलेक्टर और इससे ज्यादा जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले जा सकते हैं। तबादला सूची दिसंबर के आखिरी तक जारी हो सकती है। खास बात यह है कि जो अधिकारी जिलों में तैनात होंगे, यदि उनकी किसी तरह की लापरवाही सामने नहीं आती है उन्हें अगले दो साल तक नहीं हटाया जाएगा। ऐसे में अफसरों को काम करने का भरपूर मौका मिलेगा। काम करने वाले अफसरों को इस बात का भय नहीं रहेगा कि उनका कुछ ही महीनों में तबादला हो जाएगा। पिछली सरकार में मैदानी अफसरों के बीच तबादले को लेकर डर था। इस बा नेताओं की सिफारिश से दागी अफसरों को पोस्टिंग नहीं मिलेगी। दागी अफसरों की पोस्टिंग में नेताओं की अहम भूमिका रहती है।

Share:

Next Post

सरकार आपकी है, आपकी सहमति से ही होगा विकास

Thu Dec 10 , 2020
मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने न्यू-मार्केट में व्यावसायिक परिसर का किया भूमि-पूजन भोपाल। सरकार आपकी है, आपकी सहमति से ही न्यू-मार्केट का विकास होगा। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने यह बात न्यू-मार्केट में व्यावसायिक परिसर के निर्माण कार्य के भूमि-पूजन कार्यक्रम में कही। सिंह ने कहा कि प्रदेश शांति-व्यवस्था के मामले में देश […]