टोक्यो। जापान में क्वाड समिट (Quad Summit in Japan) के दौरान रूस और चीन के विमानों (Russia and China planes) ने जापान सागर (Sea of Japan) व पूर्वी चीन सागर (East China Sea) के ऊपर संयुक्त रूप से उड़ान भरी। दोनों देशों के इस ज्वाइंट ऑपरेशन पर जापान ने कड़ी आपत्ति जताई है. ये घटना ऐसे वक्त में हुई है जब टोक्यो क्वाड समूह की बैठक के लिए नेताओं की मेजबानी कर रहा था. इस मामले को लेकर टोक्यो ने राजनयिक संपर्कों के माध्यम से रूस और चीन दोनों को अपनी गंभीर चिंताओं के बारे में बताया है. जापान के रक्षा मंत्री नोबुओ किशी ने यह जानकारी दी।
रॉयटर्स के अनुसार, जापान ने इस घटना को बीजिंग और मॉस्को दोनों के द्वारा एक संभावित उकसावे के तौर पर बताया. जब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन, भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के नव निर्वाचित नेता, एंथनी अल्बनीज टोक्यो में बैठक कर रहे थे. जापान के रक्षा मंत्री किशी ने कहा कि, हमारा मानना है कि क्वाड शिखर सम्मेलन के दौरान की गई यह कार्रवाई पहले की तुलना में और ज्यादा उत्तेजक है. क्योंकि नवंबर के बाद से यह चौथी ऐसी घटना है।
नई दिल्ली। कोरोना (Corona) को आए हुए तीन साल के करीब होने को है लेकिन इसका कहर अब तक खत्म नहीं हुआ है। जैसे ही इसका प्रकोप थोड़ा कम होने लगता है, यह नए सिरे से उत्पाद मचाना शुरू करने लगता है। अभी भी देश में रोजाना 2000 के करीब नए कोरोना के मामले (New […]
नई दिल्ली। अंतरिक्ष की दुनिया में अमेरिका और चीन के बीच रेस शुरू हो चुकी है। दोनों देशों के बीच अब अंतरिक्ष को लेकर जंग छिड़ती दिखाई दे रही है। चांद को लेकर अमेरिका और चीन के बीच प्रतिद्वंदिता नजर आ रही है। अमेरिका के नील आर्मस्ट्रॉन्ग अपोलो 11 मिशन के तहत 20 जुलाई 1969 […]
डेस्क। इतिहास के पन्नों में ऐसे कई राजाओं का जिक्र मिलता है, जिनके पास दौलत के अथाह भंडार थे। कई राजा तो ऐसे थे, जिनकी संपत्ति का अंदाजा लगाना बहुत ही मुश्किल था। कुछ इसी तरह के टिम्बकटू के राजा मनसा मूसा प्रथम थे। वर्तमान समय में टिम्बकटू अफ्रीकी देश माली का एक शहर है। […]
वाशिंगटन (Washington)। इस्राइल-हमास युद्ध (Israel-Hamas war) शुरू होने के बाद लाल सागर (Red Sea) में अंतरराष्ट्रीय शिपिंग लेन (International shipping lanes) से गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों (Merchant ships) पर लगभग दो दर्जन हमले हो चुके हैं। यमन के हूती विद्रोही (Yemen’s Houthi rebels) जहाजों को निशाना बना रहे हैं। अमेरिका, ब्रिटेन समेत कई देश खुले […]