बड़ी खबर

शिवसेना और एनसीपी बिखराव के बीच कांग्रेस की लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू, नवंबर में होगी बस यात्रा

नई दिल्‍ली (New Delhi) । महाराष्ट्र (Maharashtra) में शिवसेना और राकांपा (Shiv Sena and NCP) में टूट के बाद कांग्रेस (Congress) अपना घर दुरुस्त करने में जुट गई है। पार्टी नेतृत्व ने प्रदेश कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक (meeting) कर मुंबई महानगर पालिका और आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) की तैयारियों की समीक्षा की है। पार्टी ने वरिष्ठ नेताओं को लोकसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपने के साथ हर क्षेत्र में पदयात्रा और सभी नेताओं को एकसाथ लेकर पूरे प्रदेश में बस यात्रा का फैसला किया है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अध्यक्षता में हुई महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के नेताओं की बैठक में पार्टी की एकजुटता, महाविकास अघाड़ी और एनसीपी में टूट के बाद विधानसभा में नेता विपक्ष सहित तमाम मुद्दों पर चर्चा हुई। करीब चार घंटे की बैठक में वरिष्ठ नेता शरद पवार की अध्यक्षता वाली एनसीपी का पूरी ताकत से समर्थन करने का भी फैसला किया गया।

बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने फैसला किया है कि वरिष्ठ नेताओं को लोकसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इसके साथ पार्टी हर क्षेत्र में पदयात्रा करेगी और नवंबर-दिसंबर में सभी नेता एक बस में सवाल होकर पूरे प्रदेश में यात्रा करेंगे। पार्टी महाविकास अघाड़ी गठबंधन में लोकसभा चुनाव लड़ेगी।


महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि हम सभी लोकसभा सीट पर मेहनत कर रहे हैं। गठबंधन में जो भी पार्टी चुनाव लड़ेगी, उसे इसका लाभ मिलेगा। किसानों की आत्महत्या का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा किसानों से आत्महत्या की है। पार्टी इन सभी मुद्दों को उठाते हुए लोगों के बीच जाएगी। विधानसभा में विपक्ष के नेता के सवाल पर कहा कि विधानसभा का सत्र 17 जुलाई से है, पार्टी सबसे बात कर दो दिन पहले निर्णय करेगी।

बाला थोराट बन सकते हैं नेता प्रतिपक्ष
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में विभाजन के बाद महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। ऐसे में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद पार्टी के हिस्से में आ सकता है। पार्टी की तरफ से विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता बाला साहेब थोराट महाविकास अघाड़ी की तरफ से नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। गठबंधन के दूसरे घटकदलों से चर्चा के बाद उनके नाम का ऐलान किया जाएगा।

राजनीतिक जालसाजी का जवाब देगी कांग्रेस : खड़गे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने महाराष्ट्र कांग्रेस नेताओं की बैठक को लेकर ट्वीट कर कहा कि पार्टी महाराष्ट्र में की गई राजनीतिक साजिश का बराबर जवाब देगी। उन्होंने कहा किभाजपा ने अपनी वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल कर महाराष्ट्र के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाने का काम किया है। महाराष्ट्र की जनता भाजपा की तरफ से जनादेश पर किए जा रहे इन लगातार हमलों का कड़ा राजनैतिक उत्तर देगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता महाराष्ट्र की जनता को उनको अपनी सरकार वापस दिलाएंगे। कांग्रेस महाराष्ट्र की जनता के मन में अपनी जगह हमेशा से बनाए हुए हैं। महाराष्ट्र और कांग्रेस के गौरवशाली रिश्ते को हम और मजबूत करेंगे। प्रदेश कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक में सभी क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई।

जनविरोधी सरकार की हार हो : राहुल गांधी
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने फेसबुक पोस्ट कर कहा कि मंगलवार को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में महाराष्ट्र कांग्रेस नेताओं की बैठक हुई। महाराष्ट्र कांग्रेस का गढ़ है। कांग्रेस का ध्यान प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने और लोगों की आवाज उठाने पर केंद्रित है। हम मिलकर यह सुनिश्चित करेंगे कि इस जनविरोधी सरकार की हार हो।

Share:

Next Post

Byju's की मुश्किलें बढ़ीं, बही-खाते का होगा ऑडिट; कॉरपोरेट मंत्रालय ने मांगी जांच रिपोर्ट

Wed Jul 12 , 2023
नई दिल्ली। एडटेक कंपनी बायजू की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। अब केंद्र सरकार ने कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय को बायजू के बही-खातों के जांच के आदेश दिए हैं। जांच रिपोर्ट 6 सप्ताह में सौंपनी होगी। बायजू के ऑडिटर डेलॉय और बोर्ड के तीन सदस्यों ने पिछले महीने इस्तीफा दे दिया था। कंपनी के आंतरिक मूल्यांकन के बाद […]