img-fluid

हज-2027 के लिए आवेदन शुरू..20 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म, समय सीमा के बाद नहीं मिलेगी राहत

June 23, 2026

उज्जैन। हज कमेटी ऑफ इंडिया, अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।



  • मध्यप्रदेश राज्य हज कमेटी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के अनुसार हज-2027 के लिए आवेदन 22 जून 2026 से शुरू होकर 20 जुलाई 2026 की रात 11:59 बजे तक किए जा सकेंगे। इच्छुक आवेदक हज कमेटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल एप ‘हज सुविधाÓ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार जुलाई 2026 के अंतिम सप्ताह में कुर्रा (डिजिटल रैंडम चयन प्रक्रिया) आयोजित की जाएगी। इसमें अस्थायी रूप से चयनित प्रत्येक हज यात्री को 1,52,300 रुपए की अग्रिम राशि 10 अगस्त 2026 तक अनिवार्य रूप से जमा करनी होगी। समयसीमा के बाद किसी प्रकार की छूट या विस्तार नहीं दिया जाएगा। हज आवेदन के लिए आवेदकों के पास भारतीय अंतरराष्ट्रीय मशीन-पठनीय पासपोर्ट होना अनिवार्य है, जो आवेदन की अंतिम तिथि तक जारी हो चुका हो और जिसकी वैधता कम से कम 31 दिसंबर 2027 तक हो। हज सीट का निरस्तीकरण व्यवस्थागत और परिचालन संबंधी कठिनाइयों को बढ़ाता है। इसलिए हज-2027 के नियमों के तहत सीट रद्द करने पर निर्धारित दंड लागू होगा। ऐसे में केवल वही लोग आवेदन करें, जो यात्रा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध हों। हज आवेदन के साथ पासपोर्ट के प्रथम एवं अंतिम पृष्ठ, हालिया रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक पासबुक या निरस्त चेक,पते का प्रमाण दस्तावेजों की स्कैन कॉपी जरूरी है।

    Share:

  • चरक अस्पताल की लिफ्ट कंपनी होगी बर्खास्त

    Tue Jun 23 , 2026
    कल देर रात कलेक्टर ने औचक निरीक्षण में जताई नाराजगी-नई एजेंसी के लिए टेंडर के निर्देश उज्जैन। जिला चिकित्सालय चरक भवन में ठेकेदार द्वारा लंबे समय से लिफ्टों के खराब रखरखाव और संचालन पर ध्यान नहीं दिया जा रहा था। कल देर रात कलेक्टर यहां औचक निरीक्षण करने पहुंचे और उन्होंने लिफ्ट संचालन एवं रखरखाव […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved