
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (US President Joe Biden) ने सोमवार देर रात अफगानिस्तान(Afghanistan) पर तालिबान(Taliban) के कब्जे और अमेरिकी सेना(US Army) के पुल आउट के मुद्दे पर देश को संबोधित किया. अफगानी नेतृत्व पर ठीकरा फोड़ते हुए जो बाइडेन (Joe Biden) ने कहा कि अपने लोगों की भलाई के लिए साथ आने में अफगानी नेता नाकाम रहे. जब सबसे ज्यादा जरूरत थी तब वे अपने भविष्य के लिए खड़े नहीं हो पाए. जो बाइडेन (Joe Biden) ने कहा कि मुझे अपने फैसले पर कोई ख़ेद नहीं है कि मैंने अफगानिस्तान(Afghanistan) में अमेरिका की लड़ाई को समाप्त किया.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved