उज्जैन। नगर निगम के सहायक यंत्री पीयूष भार्गव का सेवानिवृत्त होने पर गत दिवस सम्मान समारोह का आयोजन इंदौर रोड स्थित होटल पर किया गया। मुकेश गंगवार मित्र मंडली द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, इंदौर नगर निगम के अपर आयुक्त मनोज पाठक एवं अपर आयुक्त वित्त नगर निगम आदित्य नागर थे। समारोह में अतिथियों ने अभिनंदन पत्र, स्मृति चिह्न व श्रीफल भेंट कर भार्गव को सम्मानित किया। कार्यक्रम में नगर निगम शिल्पज्ञ विभाग के समस्त अधिकारी, कर्मचारी व ठेकेदार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अर्जुनसिंह चंदल ने किया।
सभी आरोपी फरार-चार दिन पहले भी हुआ था विवाद और कल जब मृतक पहुँचा तो हत्या कर दी-साथी भी गंभीर घायल उज्जैन। कल रात इंगोरिया के समीप मकड़ावन फंटे के पास ढाबे पर खाना खाने गए दो युवकों का विवाद ढाबा संचालक से हो गया। विवाद के चलते उनके बीच मारपीट शुरू हो गई और […]
उज्जैन। स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर सावन भादवा माता मंदिर पर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे हैं। कल पीली साड़ी पहनकर महिलाओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्य कर्मचारियों ने भी हड़ताल को समर्थन दिया है। धरना प्रदर्शन कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों के बीच गुरुवार को मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मनोहरलाल […]
पिछले दिनों महाकाल क्षेत्र में भिक्षावृत्ति करते चाईल्ड लाईन की टीम ने बच्चों का रेस्क्यू किया था उज्जैन। महाकाल मंदिर क्षेत्र में भिक्षावृत्ति करने वाले बच्चों का महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम द्वारा पिछले दिनों रेस्क्यू किया गया था। यहाँ से 6 बच्चों को भिक्षावृत्ति करते टीम ने पकड़ा था। इन बच्चों को […]
उज्जैन। भगवान महाकाल की सवारी में श्रद्धालुओं के साथ हो रही अभद्रता के विरोध में शहर महिला कांग्रेस द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम पर राज्यपाल के नाम पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया। महिला कांग्रेस अध्यक्ष गीता यादव ने बताया कि महाकालेश्वर की नगरी उज्जैन में श्रावण-भादो मास में निकलने वाली परम्परागत महाकाल की सवारी के […]