img-fluid

आखिर छोटी ग्वालटोली के खतरनाक मकान को निगम ने दिया नोटिस

May 23, 2025

कल शनिवार को रिमूवल करने की दी चेतावनी
इंदौर। नगर निगम (corporation) द्वारा छोटी ग्वालटोली (Chhoti Gwaltoli) के खतरनाक मकान (dangerous house) को आखिरकार नोटिस (notice ) जारी कर दिया गया है। इस नोटिस में कल शनिवार को मकान के खतरनाक हिस्से का रिमूवल करने का ऐलान किया गया है।



पिछले दिनों अग्निबाण द्वारा इस मकान के मामले को प्रमुखता के साथ छापा गया था। इस समाचार में यह बताया गया था कि मकान खतरनाक स्थिति में है और उस मकान में दुकानों का संचालन भी हो रहा है। यह मकान कभी भी किसी बड़ी घटना का कारण बन सकता है। इस मकान के कारण इस क्षेत्र में आसपास रहने वाले नागरिकों में भी डर की स्थिति बनी हुई है। नगर निगम द्वारा पिछले साल जुलाई के महीने में इस मकान को तोडऩे का नोटिस दिया गया था। इसके बाद में निगम के अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब जब मानसून करीब आ गया है, तब नगर निगम के अधिकारी भी जाग गए हैं। निगम द्वारा कल गुरुवार को इस मकान के मालिक रामरतन अग्रवाल, अतुल अग्रवाल के नाम पर नोटिस जारी किया गया है। इस नोटिस में यह चेतावनी दी गई है कि मकान के खतरनाक हिस्से को स्वयं हटा लें, अन्यथा शनिवार के दिन निगम की टीम आकर इस मकान को तोड़ देगी।

Share:

  • उज्जैन में तोडफ़ोड़ का विरोध

    Fri May 23 , 2025
    बेगमबाग में लोग सडक़ों पर उतरे… भारी पुलिस बल तैनात उज्जैन। सिंहस्थ (Simhastha) की तैयारियों के चलते प्रशासन (Administration) द्वारा रोड चौड़ीकरण (Widening) और पुल निर्माण परियोजना के तहत महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar Temple) के पास स्थित बेगमबाग (Begumbagh) के 28 मकान और दुकानें ध्वस्त करने के लिए चिह्नित किए गए। इन्हें हटाने के लिए आज […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved