इंदौर न्यूज़ (Indore News)

सोमनाथ की चाल में विकास यात्रा के पूर्व कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं में मारपीट, जमकर पथराव

  • कांग्रेस पार्षद कुशवाह के पति और ससुर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

इंदौर (Indore)। भाजपा द्वारा निकाली जा रही विकास यात्रा (Journey of development) के दौरान कल रात एक वार्ड में विवाद की स्थिति बन गई। इस वार्ड के सोमनाथ की चाल में कांग्रेस- भाजपा कार्यकर्ताओं (Congress- BJP workers) के बीच झंडा लगाने को लेकर पत्थर चल गए। कल रात 11.30 बजे वार्ड 46 के अंतर्गत आने वाली सोमनाथ की चाल में भाजपा कार्यकर्ता सागर पिता शेखर रमनवाल निवासी अमर टेकरी अपने कार्यकर्ताओं के साथ झंडे और फूल बांट रहा था। इसी दौरान कांग्रेसी पार्षद शेफू वर्मा के पति आकाश कुशवाह से झंडे लगाने की बात को लेकर विवाद हो गया और बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्ष के लोग जमा हो गए और इसी बीच अचानक पत्थरबाजी शुरू हो गई, जिसके कारण अफरा-तफरी मच गई।


पत्थरबाजी की घटना में सागर और अन्य लोगों को चोट आई है। कांग्रेसी पार्षद के पति और ससुर ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जमकर मारपीट भी की। आज वार्ड 46 में विकास यात्रा निकाली जानी है। इसके पूर्व कांग्रेस-भाजपा के झगड़े ने क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गर्म कर दिया है। घटना के बाद देर रात तक एमआईजी थाने में दोनों पक्षों के नेता डटे रहे। नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे और अन्य नेता भी पहुंच गए थे। एमआईजी पुलिस ने भाजपाई सागर रमन वाल की रिपोर्ट पर पार्षद शेफू वर्मा के पति अकाश कुशवाह, ससुर जुगल कुशवाह ससुर, तथा गगन के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

Share:

Next Post

दिल्ली MCD मेयर का चुनाव फिर अटका, अब AAP खटखटाएगी SC का दरवाजा

Mon Feb 6 , 2023
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी दिल्ली में मेयर क चुनाव कराए जाने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख करेगी. AAP नेत्री आतिशी मार्लेना ने कहा मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों का चुनाव सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो, इसको लेकर हम आज ही शीर्ष अदालत में जाएंगे. दिल्ली नगर निगम के मेयर […]