आचंलिक

3 करोड़ 41 लाख रुपए के निर्माण कार्यों के भूमिपूजन

  • विकास यात्रा का दूसरा दिन..
  • ई-लाइब्रेरी, फ्री वाइफाई जोन का शुभारंभ, दिव्यांगजनों को उपकरण दिए

नागदा। शनिवार को वार्ड नंबर 15 से 24 तक विकास यात्रा घूमी। इस दिन 11 स्थानों पर 3 करोड़ 41 लाख 71 हजार रुपए के निर्माण कार्यों के भूमिपूजन 6 स्थानों पर कन्यापुजन व लाडली लक्ष्मी योजना सहित अन्य योजना के हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र बांटे गए। ई-लाइब्रेरी, फ्री वाइफाई जोन का शुभारंभ किया गया। दिव्यांगजनों को उपकरण भी प्रदान किए गए। नपाध्यक्ष संतोष गेहलोत ने पाडल्या रोड चौराहा से हरी झंडी दिखाकर विकास रथ को रवाना किया। अतिथि पूर्व विधायक दिलीपसिंह शेखावत, नपा उपाध्यक्ष सुभाषचंद्र शर्मा, लालसिंह राणावत, डॉ. तेजबहादुरसिंह चौहान रहें।



इन्हें उपकरण प्रदान किए और सम्मान किया
बालू वर्दीराम को मोट्रेट ट्राइसाइकल, कैलाश मांगीलाल को व्हील चेयर, छड़ी, अरुण गिरी, पायल निंबोला, अंकित सेन को टीएलएम किट्स उपलब्ध कराई गई। खड़े हनुमान मंदिर परिसर में लोकतंत्र सेनानी, सेवानिवृत्त सेना जवानों, खिलाडिय़ों व मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। उज्जैन फाटक में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता अवधेशकुमार भटनागर का नागरिक अभिनंदन किया गया।

इन निर्माण कार्यो का भूमिपूजन
वार्ड 16 में 5.52 लाख रुपए से बनने वाली यू शेप नाली निर्माण का भूमि पूजन। वार्ड 17 में 8.16 लाख रुपए की लागत से डामरीकरण। वार्ड 18 में 13.65 लाख रुपए से यू-शेप नाली निर्माण। वार्ड 19 में 7.42 लाख रुपए की लागत से डामरीकरण कार्य। वार्ड 21 में 21.17 लाख की लागत से बनने वाले संजीवनी क्लिनिक, 28.55 लाख से सीसी रोड निर्माण। वार्ड 12 में यू-शेप नाली निर्माण, 1 करोड़ 73.49 लाख से फुटपाथ निर्माण। वार्ड 15 में 19.88 लाख से संजीवनी क्लिनिक। वार्ड 22 में 13.49 लाख रुपए से सीसी रोड, 19 लाख रुपए से सामुदायिक भवन। वार्ड 23 में 14.93 लाख रुपए से सीसी रोड। वार्ड 24 में 16.45 लाख रुपए से सीवर लाइन।

Share:

Next Post

कन्या पूजन कर विकास यात्रा का शुभारंभ हुआ

Sun Feb 12 , 2023
लटेरी। मध्य प्रदेश सरकार की विकास यात्रा आज ग्राम पंचायत ईश्वर से प्रारंभ हुई जिसमें कन्या पूजन कर विकास यात्रा का शुभारंभ हुआ जिसमें सर्वप्रथम मध्य प्रदेश सरकार की विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित कर प्रमाण पत्र वितरित किए गए विकास यात्रा में विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए गए थे। जिसमें संबंधित […]