उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

हर घर में तिरंगा फहराने का महा अभियान

  • कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा-आजादी के अमृत महोत्सव के तहत दिनभर चला तिरंगा यात्राओं का दौर-आज भी निकल रही रैलियाँ

उज्जैन। स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगाँठ पर इस बार तीन दिवसीय आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। महोत्सव में पहले दिन से ही शहर के घर हो दफ्तर हर जगह राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहरा रहा है। सड़कों पर भी घर-घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा के आज भी शहर में आयोजन सुबह से हो रहे हैं। कल मुख्य समारोह दशहरा मैदान
पर होगा। शहर कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा में इस पदयात्रा कार्यक्रम के प्रभारी पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव भी शामिल हुए। शहर कांग्रेस प्रवक्ता लालचंद भारती ने बताया कि शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित इस तिरंगा यात्रा की शुरुआत महाकाल मंदिर से हुई और शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए गुदरी चौराहा, पटनी बाजार, गोपाल मंदिर, के डी गेट अंकपात होते हुए पीपली नाका पहुंची। जहाँ शहर अध्यक्ष भदोरिया और यात्रा प्रभारी यादव ने राजीव गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तिरंगा यात्रा का समापन किया। इस यात्रा में हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता और वरिष्ठ कांग्रेसी मौजूद मौजूद थे। इस यात्रा में हाथी पर भारत माता विराजमान थी। तिरंगा यात्रा में वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोहर बैरागी, डॉ. बटुक शंकर जोशी, विधायक रामलाल मालवीय, महेश परमार, पूर्व निगम अध्यक्ष आजाद यादव, राज हुजूर सिंह गौर, महेश सोनी, रवि राय, अनंत नारायण मीणा, चेतन यादव, श्रीमती नूरी खान, श्रीमती माया त्रिवेदी, विक्की यादव, अशोक भाटी, अजीत ठाकुर, शाकिर हुसैन खालवाला, अरुण रोचवानी, दीपक मेहरा, जितेंद्र तिलकर, गब्बर कुवाल, मुकेश भाटी, भरत शंकर जोशी, मोती भाटी, राहुल भाटी, हर्षवर्धन यादव, वरुण शर्मा, अभिषेक लाला, परमानंद मालवीय, मोहित जायसवाल, ललित मीणा, आनंद मीणा, पुरुषोत्तम कहार, राजेंद्र राठौर, अजय राठौर मनीष गोमे, विशाल यादव, आनंद बागोरिया, शिव लश्करी, अशोक शर्मा अशोक यादव, हरिओम पोरवाल, पवन यादव श्रीमती वंदना मिमरोट श्रीमती गीता यादव श्रीमती सोनिया ठाकुर श्रीमती शकुंतला मैहर मनोज त्रिवेदी माजिद लाला मुजीब सुपारी श्रवण शर्मा कमल कौशल पन्ना पहलवान, दिनेश मीणा, हरनाम यादव, निलेश योगी, अजय छाबड़ा, अजय उपाध्याय, उत्तम जायसवाल आदि हजारों की संख्या में मौजूद थे कार्यक्रम का संचालन देवव्रत यादव ने किया।


तिरंगा यात्रा, बच्चे बने चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु
सरस्वती विद्या मंदिर महाकाल पुरम में तिरंगा यात्रा आयोजित की गई। मीडिया प्रभारी प्रदीप उपाध्याय ने बताया कि यात्रा का शुभारंभ विधायक पारस जैन, यात्रा संयोजक आनंद गर्ग, गजेन्द्र मेहताने भारत माता का पूजन एवं आरती कर किया गया। विद्यालय के भैया बहन के अलावा यात्रा में एक झांकी में भारत माता और सैनिक एवं एक झांकी में चंद्रशेखर आजाद भगत सिंह सुखदेव एवं राजगुरु विद्यालय के भैया बहिन बनकर बैठे। तिरंगा यात्रा विद्यालय से प्रारंभ होकर गुदरी चौराहा, कार्तिक चौक, ढाबा रोड़, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार होती हुई विद्यालय में आकर समाप्त हुई।

मप्र-छग केंद्रीय गुरुद्वारा सिंध सभा
आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मप्र-छग केंद्रीय गुरुद्वारा सिंध सभा व उज्जैन सिख समाज द्वारा तीन दिवसीय उत्सव के प्रथम दिन 253 बच्चों ने केनवास पर तिरंगा तथा स्वतंत्रता पर आधारित पोस्टर बनाए। आज 14 अगस्त की शाम दूधतलाई में उज्जैन शहर के 75 साल पूरे करने वाले बुजुर्गों का अभिनंदन किया जाएगा। जत्थेदार सुरेंद्रसिंह अरोरा ने बताया कि शनिवार को दूधतलाई गुरूद्वारा में पटनी बाजार गुरुद्वारे के अध्यक्ष बलदेवसिंह विग मार्गदर्शन में बच्चों की चित्रकला स्पर्धा हुई। 4 से 8 वर्ष के बच्चों ने तिरंगा बनाया वहीं 9 से 16 साल के बच्चों ने स्वतंत्रता पर आधारित पोस्टर बनाए। स्पर्धा के संयोजक हरनूर कोर खनूजा व रीमा चावला रहीं। आज 14 अगस्त को क्षीरसागर से प्रात: 10 बजे स्वराज अमृत महोत्सव समिति द्वारा रैली निकाली जाएगी।

संस्कार पब्लिक स्कूल, नागझिरी
आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत संस्कार पब्लिक स्कूल, नागझिरी में तिरंगा फहराया गया और विघार्थियों ने विशाल मानव श्रृंखला बनाकर, हाथों में तिरंगा झंडा, गले में तिरंगा दुपट्टा, तिरंगी टोपियां आदि लगा कर जयघोष के साथ 30 मिनट तक मानव श्रृंखला बनाई। भारत माता के सामने चारों धर्मों के प्रतिनिधियों ने पूरे समय हाथ में तिरंगा लेकर एकता में अनेकता का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य सुनीता पाटिल एवं संस्था के उपाध्यक्ष वरुण श्रीमाल विघार्थियों का उत्साह वर्धन किया।

Share:

Next Post

कोरोना के रोज 2 से 3 मामले सामने आ रहे

Sun Aug 14 , 2022
उज्जैन में मास्क को अनिवार्य करे प्रशासन उज्जैन। पूरे देश में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं लेकिन उज्जैन में स्थिति नियंत्रण में कही जा सकती है। हालांकि यहाँ मास्क की अनिवार्यता नहीं होने से खतरा मंडराता रहता है। कोरोना की चौथी लहर में अगस्त माह में लगातार रोज नए पॉजीटिव केस मिल रहे हैं। […]