img-fluid

सोने चांदी के दामों में हुआ बड़ा बदलाव, जानिए आज के नए दाम

December 31, 2020

मुंबई। विशेषज्ञों के अनुसार नए साल 2021 में सोने की चमक और भी बढ़ सकती है अर्थात सोना और भी महंगा हो सकता है। बात करें आज की तो सोने और चांदी में तेजी देखने को मिली है। क्रिसमस के बाद से सोने और चांदी के दामों में लगातार इजाफा जारी है। MCX पर सोने का फरवरी वायदा 89 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा मजबूत होकर 50,200 रुपये के करीब कारोबार करता दिख रहा है।

पहले ट्रेडिंग सेशन में MCX पर सोना 85 रुपये कमजोर होकर 50039 पर बंद हुआ था। पिछले ट्रेडिंग सेशन में सोना 50 हजार के नीचे भी फिसला था और 49878 रुपये प्रति 10 ग्राम का दिन का निचला स्तर भी छुआ था। चांदी की तो चांदी की कीमतों में भी भारी इजाफा हुआ है और लगभग 550 रुपए की तेजी के साथ MCX पर चांदी के मार्च वायदा 68700 रुपये के आस-पास कारोबार कर रहा है।

Share:

  • बेघर हुई रिया चक्रवर्ती दर-दर भटक रहे हैं अभिनेत्री के माता-पिता, जानें क्या है वजह

    Thu Dec 31 , 2020
    नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के बाद सबसे ज्यादा विवादों में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Riya Chakraborty) घिर गई थीं। सुशांत केस से निकले ड्रग एंगल में उनका नाम सामने आया था और उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर लोगों ने रिया को जमकर […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved