संतनगर। ब्रह्मलीन कर्मयोगी संत हिरदाराम साहेब के उत्तराधिकारी संत सिद्व भाऊ का जन्मदिन बुधवार को श्रद्धा व सादगी के साथ मनाया जाएगा। कोरोनावायरस के चलते इस बार सामाजिक संस्थाओं ने संत के जन्म जिन पर कोई भी सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया है। संत सिद्व भाऊ के मार्गदर्शन में अनेक सामाजिक संस्थाएं शिक्षा व चिकित्सा के क्षेत्र में कार्य कर हजारों गरीब लोगों का उत्थान कर रही हैं। नवयुवक परिषद करीब 2 हजार बच्चों को गोद लेकर उनके शिक्षण खर्च वहन करने के साथ उन्हें समय-समय पर किताबें व गणवेश भी उपलब्ध करवाती है। आरोग्य केंद्र, सेवा सदन, जीव सेवा संस्थान, शहीद हेमू कालानी सोसायटी द्वारा संचालित संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज एवं स्कूल से हर वर्ष हजारों लोग लाभान्वित हो रहे हैं। संत सिद्व भाऊ भी ब्रह्मलीन संत हिरदाराम जी की तरह काम ,माया, मोह से दूर होकर गरीब तथा असहाय लोगों की भलाई के कार्य में लगे रहते हैं। उनके इस पुनीत कार्य में समाजसेवी हीरो ज्ञानचंदानी महेश दयारामानी एन सी जनियानी आदि पूरे मुस्तैदी के साथ जुटे हुए हैं।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) के शताब्दी समारोह में भाग लिया। वहीं अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) के शताब्दी समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए डाक टिकट जारी किया। उन्होंने कहा, कोरोना के इस संकट के दौरान भी AMU ने जिस तरह समाज की […]
राज्य शासन ने अधिकारी-कर्मचारियों की नाराजगी दूर करने का निकाला रास्ता भोपाल। प्रदेश में छह साल से अधिकारियों-कर्मचारियों की पदोन्नति नहीं हुई है। ऐसे में सरकार ने पदोन्नति के पात्र अधिकारियों-कर्मचारियों को उच्च पद का प्रभार देने का विकल्प अपनाया है। गृह और जेल विभाग में अधिकारियों-कर्मचारियों को उच्च पदों का प्रभार दिया जा चुका […]
भोपाल। कार में सीक्रेट चैम्बर बनाकर उसमें रखकर गांजा बेचने वाले तस्करों को पिपलानी पुलिस ने दबोच लिया। इतना ही नहीं पुलिस को उनके पास से करीब पौने दो क्विंटल गांजा बरामद किया है। जिसकी कीमत करीब 17 लाख रुपए होना बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट […]
भोपाल। आने वाले समय में होने वाले लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) की अध्यक्षता में गुरुवार को मंत्रालय (Ministry) में बैठक होगी। इसमें कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने का निर्णय हो सकता है। केंद्र सरकार ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता चार प्रतिशत बढ़ाया है। […]