देश राजनीति

भाजपा सरकार ने सपा नेताओं के खिलाफ दमनचक्र चलाकर किया अलोकतांत्रिक व्यवहार: अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर बर्बरता से जगह-जगह लाठीचार्ज में कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं तथा तमाम नेताओं को झूठे मुकदमों में फंसाया गया। हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। बौखलाई भाजपा सरकार ने सपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के खिलाफ दमनचक्र चलाकर अलोकतांत्रिक व्यवहार किया है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष द्वारा विरोध प्रदर्शन का दमन संविधान की मूल भावना का तिरस्कार करना है। इससे भाजपा का विद्वेषपूर्ण चरित्र उजागर होता है। भाजपा किसानों के हितों के बजाय कारपोरेट की संरक्षक है। सत्ता में आकर वह ज्यादा दम्भी और हठधर्मी हो गई है। भाजपा के रवैये से देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था संकट में घिर जाएगी। भारत का किसान भाजपा को कभी माफ नहीं कर सकता।

सपा अध्यक्ष ने किसानों के भारत बन्द में सक्रिय भागीदारी और सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि सपा की किसान यात्राएं प्रदेश स्तर पर जारी रहेगी। अपने साधनों से पैदल, मोटरसाइकिल या साइकिल से कार्यकर्ता जनपदों में किसान यात्रा निकालेंगे।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है। समाजवादी सरकार में कुल बजट का 75 प्रतिशत किसान और गांव की प्रगति के लिए प्राविधान किया गया था। किसानों के लाभ की कई योजनाएं शुरू की गई थी। जबसे भाजपा सत्ता में आई है किसानों के फायदे की समाजवादी सरकार की सभी योजनाएं बंद कर दी गई हैं।

अखिलेश ने कहा कि सरकारी हठधर्मिता के कारण किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। भाजपा सरकार का आचरण और कार्यव्यवहार पूरी तरह किसान और कृषि विरोधी है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

ममता का दावा : भाजपा ने खुद कराई अपने कार्यकर्ता की हत्या

Wed Dec 9 , 2020
कोलकाता। उत्तर बंगाल में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या को लेकर मचे विवाद के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा झूठ फैलाने में लिप्त है, वह प्रदर्शन आयोजित कर रही है और अपने ही लोगों की हत्याएं करवा रही है। पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में एक रैली में […]