उत्तर प्रदेश देश राजनीति

भाजपा विधायक संगीत सोम ने कहा- सपा 22 सीट भी जीती तो छोड़ दूंगा राजनीति

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में भाजपा के फायर ब्रांड नेता व सरधना विधायक संगीत सोम मुजफ्फरनगर दंगे पर विवादित बयान देकर फिर चर्चा में आ गए हैं। रविवार को एक शिलान्यास कार्यक्रम में उन्होंने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा विधानसभा चुनाव में 22 सीट भी जीत गई तो वह राजनीति छोड़ देंगे।

रविवार को वह केंद्रीय मंत्री व मुजफ्फरनगर सांसद संजीव बालियान के साथ भगवानपुर गांव में सड़कों के शिलान्यास कार्यक्रम में मौजूद रहे। उन्होंने भगवानपुर के ग्रामीणों से कहा कि यहां की जनता 25 साल तक उन्हें विधानसभा भेजेगी। जनता ने विश्वास जताते हुए केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को दूसरी बार सांसद बनाया है।


उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव आप आरी से कटवाने की बात कर रहे हो, आप की औकात नहीं है। आप अभी ट्विटर पर ही ट्वीट कर रहे हो। आगे कहा कि पांच साल में कभी लखनऊ से निकले नहीं हो। भाजपा के कई विधायक व कार्यकर्ता कोरोना महामारी की चपेट में आकर जान गंवा चुके हैं। सपा का कोई कार्यकर्ता बाहर नहीं निकला।

संगीत सोम ने कहा कि सपा सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री 25 साल सपने मत देखो। 25 साल के लिए सो जाओ। उप्र की जनता आपको 25 साल देखना नहीं चाहती। क्योंकि आपने जो पांच साल में किया है, वह जनता को सब पता है। उन्होंने अखिलेश यादव पर आरोप लगाते हुए मुजफ्फरनगर दंगे को लेकर विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने मुझे और सांसद संजीव बालियान को जेल भेजने की तैयारी की। सपा सरकार अब यूपी में 22 सीट भी हासिल नहीं कर सकती।

Share:

Next Post

Khatron Ke Khiladi 11: दिव्यांका त्रिपाठी बनी मगर रानी, मगरमच्छ को लोरी सुनाती हुई दिखी

Mon Jun 21 , 2021
  नई दिल्ली। टीवी का जाना माना रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ (Khatron Ke Khiladi 11) जल्द ही टीवी पर दस्तक देने वाला है. यानी आपको एक बार फिर कंटेस्टेंट शो जीतने के लिए जान की बाजी लगाते दिख ही जाएंगे. शो के प्रोमोज आने शुरू हो गए हैं. कल अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) […]