भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज से दो दिन प्रदेश में रहेंगे

  • भोपाल पहुंचे नड्डा, शाम को जबलपुर जाएंगे

भोपाल। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज से तीन दिन दिवसीय प्रवास पर मप्र में रहेंगे। वे आज सुबह भोपाल पहुंच गए हैं। जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, मप्र सरकार के मंत्री समेत अन्य पदाधिकारियों ने उनकी अगवानी की। वे आज और कल जबलपुर में आयोजित संगठनात्मक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। 1 जून को भोपाल पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज सुबह 10 बजे विमानतल पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने 11.30 बजे ईदगाह हिल्स स्थित गुरूद्वारा नानक टेकरी पहुंचकर दर्शन कर मत्था टेका। उन्होंने शहीद स्मारक पहुंचकर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित भी की। नडड्डा दोपहर 12.15 बजे सात नं. स्थित नेताजी सुभाष प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भाजपा प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर पहुंचेंगे। दोपहर 1 बजे पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। दोपहर 1.45 बजे मध्यप्रदेश सरकार के मंत्रीमंडल की परिचय बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 2.30 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। यहां से दोपहर 3.25 बजे मोतीलाल नेहरू स्टेडियम पहुंचकर वृहद प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाग लेंगे। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति, प्रदेश के मोर्चा अध्यक्ष, पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, जिला प्रभारी, सांसद, विधायक, प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एवं सह संयोजक, विभागों के प्रदेश संयोजक, सभी मोर्चो के जिलाध्यक्ष, महामंत्री, प्रकोष्ठों के जिला संयोजक एवं मंडल अध्यक्ष शामिल होंगे। इसके बाद वे जबलपुर के लिए रवाना होंगे।


जबलपुर में होगा भव्य स्वागत
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शाम 6.15 बजे जबलपुर पहुंचेंगे। यहां विमानतल से संभागीय कार्यालय के बीच विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत होगा। रात्रि 9.15 बजे नड्डा सांसद राकेश सिंह के निवास पर पहुंचेंगे। जिसके पश्चात वे रात्रि 10.15 बजे श्रीमती जयश्री बेनर्जी के निवास पचपेढी पहुंचेंगे।

2 जून को युवाओं से करेंगे चर्चा
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 2 जून को प्रात: 9.30 बजे पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा के निवास पहुंचेंगे। प्रात: 10 बजे केंट विधानसभा के शहीद भगत सिंह मंडल के बूथ क्रमांक 106 में आयोजित बूथ बैठक में भाग लेंगे। जिसके पश्चात प्रात: 11 बजे अजा मोर्चा के कार्यकर्ता आशीष अहिरवार के महर्षि अरविन्द वार्ड घमापुरा चौक स्थित निवास पहुंचेंगे। प्रात: 11.40 बजे पश्चिम विधानसभा के रानी दुर्गावती मंडल स्थित रायल स्कूल संजीवनी नगर गढा में मंडल बैठक को संबोधित करेंगे। नड्डा दोपहर 12.40 बजे संभागीय पार्टी कार्यालय में कोर ग्रूप की बैठक में भाग लेंगे। दोपहर 2.30 बजे संभागीय कार्यालय में आर्थिक टोली एवं सोशल मीडिया समूह की बैठक में शामिल होंगे। शाम 4 बजे वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित भारतीय जनता युवा मोर्चा के यूथ कनेक्ट कार्यक्रम में भाग लेंगे। यहां से शाम 6 बजे केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के निवास पर जायेंगे।

मुख्यमंत्री दो दिन रहेेंगे साथ
भाजपा अध्यक्ष नड्डा के मप्र प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान साथ रहेेंगे। मुख्यमंत्री आज शाम को उनके साथ जबलपुर जाएंगे। वहां रात्रि विश्राम करेंगे। मुख्यमंत्री 2 जून केा भी रात्रि विश्राम जबलपुर में ही करेंगे। इसके अलावा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा एवं अन्य नेता भी उनके साथ रहेंगे।

Share:

Next Post

कार-बाइक पर पेड़ गिर जाए या बारिश से हो नुकसान, ऐसे करें इंश्योरेंस क्लेम

Wed Jun 1 , 2022
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में इस हफ्ते आंधी-तूफान और झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज तो बढ़िया कर दिया, लेकिन जगह-जगह सड़कों पर पेड़ गिरने से हजारों लोगों की कार और बाइक को बेहद नुकसान पहुंचा है. ऐसे में क्या आपका कार या बाइक इंश्योरेंस आपके नुकसान की भरपाई करता है. होना चाहिए ‘कॉम्प्रिहेंसिव मोटर इंश्योरेंस’ […]