इंदौर न्यूज़ (Indore News)

मतदाता सूची अपडेट करने के बहाने घर-घर पहुंचेंगे भाजपाई

  • संगठन ने तीसरी बार विधानसभा स्तर पर सौंपी सूची

इंदौर। कल मतदाता सूची का प्रकाशन होते ही भाजपा ने विधानसभा प्रभारियों को मतदाता सूची देकर उसे अपडेट करने के लिए कहा है। बूथ स्तर पर इन मतदाता सूचियों को बीएलओ के माध्यम से अपडेट किया जाएगा। इसी के बहाने भाजपा के कार्यकर्ता एक-एक बार क्षेत्र का दौरा भी कर लेंगे।
अप्रैल में होने वाले संभावित नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस अपने-अपने स्तर पर तैयारियां कर रही हैं। कल आयोग ने मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया है और उसमें नाम जोडऩे, काटनेे के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। भाजपा की नगर इकाई द्वारा कल सभी विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारियों को बुलाकर मतदाता सूची दी गई। हालांकि तीसरी बार भाजपा संगठन ने यह सूची सौंपी है। इस सूची के बाद 3 मार्च को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होना है, जिसके आधार पर ही नगरीय निकाय चुनाव कराए जाना हैं। नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने सभी प्रभारियों से कहा है कि वे मंडल और वार्ड स्तर के पदाधिकारियों और प्रभारियों से चर्चा कर मतदाता सूची को अपडेट करवाने का कार्य करें। प्रत्येक बूथ पर बनाई गई कार्यकर्ताओं की टोली से कहा गया है कि घर-घर जाएं और यह पता करें कि मतदाता सूची में जो नाम है वह वहां रहता है या नहीं? अगर वह वहां नहीं है तो उसका नाम काटने के लिए बीएलओ को कहें। इसके साथ ही किराएदार और अन्य जो व्यक्ति नाम जुड़वाना चाहते हैं, उनसे भी सपंर्क किया जाए। वहीं 1 जनवरी को 18 साल की उम्रसीमा पार करने वाले युवाओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए भी कहा गया है।


Share:

Next Post

अब जल्दी क्लियर होंगे Cheque, RBI का नया कदम

Tue Feb 9 , 2021
नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने Cheque Clearance के नियमों में बदलाव करने का फैसला किया है। आरबीआई ने Cheque Truncation System का दायरा बढ़ाने का पैसला किया है जिसका असर 18 हजार बैंक शाखाओं पर पड़ेगा। जानकारी के मुताबिक इसी साल सितंबर से नए नियम लागू हो जाएंगे। RBI ने भुगतान और निपटान […]