उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी, विस्तारीकरण जारी

  • आज सुबह प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा ने विक्रम कीर्ति मंदिर बूथ विस्तारक योजना का शुभारंभ किया

उज्जैन। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और संगठन स्तर पर लोकतांत्रिक तरीके से इसके विस्तार का कार्यक्रम निरंतर जारी है। यह बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा ने आज सुबह विक्रम कीर्ति मंदिर में आयोजित पाँच जिलों के बूथ विस्तारक योजना कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कही। स्व. कुशाभाऊ ठाकरे के जन्मशताब्दी वर्ष के तहत आयोजित हुए इस कार्यक्रम में नगर महामंत्री विशाल राजोरिया ने बताया कि कार्यशाला में उज्जैन नगर, उज्जैन ग्रामीण, शाजापुर जिला, आगर जिला, देवास जिले के जिला अध्यक्ष, संगठन जिला प्रभारी, योजना के प्रभारी जिला महामंत्री, जिला कार्यालय मंत्री, मंडल विस्तारक एवं मंडल अध्यक्ष भाग लेने के लिए आए। कार्यशाला आज सुबह 9 बजे प्रारंभ हुई जो शाम 4.30 बजे तक चलेगी।


इस दौरान कार्यकर्ताओं को बताया कि इस समय भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में स्थापित है और आगे भी पार्टी के सदस्यों की संख्या लगातार बढ़ानी है। इसके लिए बूथ स्तर पर पार्टी का विस्तार लगातार जारी रखना है। उन्होंने कहा कि विधानसभा 2023 या लोकसभा 2024 का चुनाव हो या तमाम स्थानीय चुनाव हो, उन सभी चुनाव में जीत का सबसे बड़ा आधार यह बूथ विस्तारक योजना होगी। साथ ही स्वावलंबी मंडल, सक्रिय शक्ति केन्द्र और सक्षम बूथ बनाने के लिए भी यह योजना अहम है। । इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा नेता सहित बूथ स्तर के अध्यक्ष और अन्य पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।

Share:

Next Post

27 करोड़ की लागत से बन रहे नये कलेक्टोरेट का कार्य अंतिम चरण में

Thu Jan 6 , 2022
15000 स्क्वेयर मीटर के क्षेत्रफल में बन रहा है नया कलेक्टोरेट कोठी पैलेस को बनाएंंगे हैरिटेज भवन उज्जैन। 50 वर्षों से भी अधिक समय से कोठी पैलेस में न्यायालय, संभाग आयुक्त एवं कलेक्टर कार्यालय का संचालन किया जा रहा था, इसके स्थान पर नया भवन लगभग तैयार हो गया है और तीन माह में पूर्ण […]