व्‍यापार

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स फरवरी में दूसरी बार 50 हजार के स्तर के पार

मुम्बई। कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को शेयर बाजार तेजी से खुला। BSE सेंसेक्स 50,321.89 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा। इससे पहले 21 जनवरी को इंडेक्स ने पहली बार 50,184 को छुआ था। खास बात यह है कि फरवरी में सेंसेक्स दूसरी बार 50 हजार के स्तर को पार किया है। इससे पहले 2 फरवरी को भी इंडेक्स ने कारोबार के दौरान 50,154 को छुआ था। फिलहाल इंडेक्स 466 अंकों की बढ़त के साथ 50,264.39 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी 148 अंक ऊपर 14,796.55 पर कारोबार कर रहा है।


एक फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में वित्त वर्ष 2021-22 का आम बजट पेश किया, जिसका शेयर बाजारों ने जबरदस्त स्वागत किया। पिछले दो दिनों में सेंसेक्स 3,511 अंक चढ़ा। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 227.66 अंक (0.46 फीसदी) की बढ़त के साथ 50,025.38 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 75.50 अंक यानी 0.52 फीसदी की तेजी के साथ 14,723.35 के स्तर पर खुला। 

सुबह 11.03 बजे- शेयर बाजार में बढ़त जारी है। सेंसेक्स 511.26 अंक ऊपर 50308.98 के स्तर पर है और निफ्टी 156.05 अंक ऊपर 14803.90 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। यह सेंसेक्स-निफ्टी का उच्च्तम स्तर है। सुबह 10.9 बजे- बीएसई का सेंसेक्स 257.12 अंकों की बढ़त के साथ फिर 50 हजार के ऊपर 50054.84 पर पहुंच गया है। निफ्टी की बात करें, तो यह 92.10 अंकों की तेजी के साथ 14739.95 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Share:

Next Post

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज भी नहीं हुआ बदलाव

Wed Feb 3 , 2021
नयी दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम बुधवार को लगातार सातवें दिन स्थिर रहे। सरकारी तेल कंपनियों में दामों में आज भी कोई बदलाव नहीं किया है। घरेलू बाजार में सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल आज 86.30 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। मुंबई, कोलकाता […]