इंदौर न्यूज़ (Indore News)

प्लाट के नाम पर धोखाधड़ी में अरुण डागरिया सहित दो कॉलोनाइजरों पर प्रकरण दर्ज

एक प्लाट कई लोगों को बेचा तो कई से लाखों रुपए लेकर भी रजिस्ट्री नहीं की

इंदौर। ईओडब्ल्यू (EOW) ने कल प्लाट के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने वाले एक कॉलोनी (Colony) के दो डायरेक्टरों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। बताते हैं कि बीस से अधिक लोगों की शिकायत की जांच के बाद यह केस दर्ज किया गया।


ईओडब्ल्यू इंदौर (Eow Indore) ने कल छाया सुमैया सहित बीस लोगों की शिकायत पर लसूड़िया क्षेत्र स्थित कॉलोनी प्रिंस स्टेट के दो कॉलोनाइजर महेंद्र जैन और अरुण डागरिया के खिलाफ लाखों की धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। इन लोगों ने फैनी कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बनाई थी, जिसके माध्यम से लोगों को प्लाट बेचे थे। कंपनी में इनके अलावा भी कुछ डायरेक्टर हैं। उनको अन्य में आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इन लोगों ने 3500 वर्गफीट के प्लाट लोगों को बेचे थे। किसी से दस लाख तो किसी से पांच लाख रुपए लिए थे, लेकिन बाद में प्लाट लेने वालों को रजिस्ट्री नहीं की, वहीं कुछ प्लाट दूसरों को बेच दिए, जो इन लोगों ने खरीदे थे। जांच में यह बात भी सामने आई है कि ये लोग दस लाख रुपए लेते थे तो रसीद एक लाख की देते थे। एक जीरो कम कर देते थे। लोगों से कहते थे कि गाइड लाइन से समस्या न आए, इसलिए ऐसा किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि एफआईआर दर्ज होने के बाद जहां अन्य डायरेक्टरों की जानकारी जुटाई जा रही है, वहीं कुल कितने लोगों से प्लाट के नाम पर कितना पैसा लिया गया है, यह जानकारी भी जुटाई जा रही है।

Share:

Next Post

ठेके पर जाएगा चौपट पड़ा रीजनल पार्क सड़कों और पुलों को भी आज मंजूरी

Thu Aug 3 , 2023
सीसीटीवी कैमरों के रेट होंगे तय, डिजिटल लाइब्रेरी, नामकरण के साथ महापौर परिषद् में 47 प्रस्तावों पर निर्णय… एक दिन पहले ही महत्वपूर्ण मुद्दों पर कर ली चर्चा इंदौर। नगर निगम (Indore Nagar Nigam) का खजाना खाली है, जिसके चलते ठेकेदारों ने टेंडर लेना ही बंद कर दिए। दूसरी तरफ आज आयोजित महापौर परिषद् की […]