उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

Rajiv Gandhi की जन्म मनाई, पीपलीनाका पर हुआ माल्यार्पण

  • आज सुबह शहीद पार्क से निकली सद्भावना यात्रा – कांग्रेस कार्यालय पर भी माल्यार्पण किया

उज्जैन। शहर कांग्रेस द्वारा आज सुबह पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जन्म जयंती मनाई गई। सबसे पहले कांग्रेसी पीपलीनाका स्थित राजीव गंाधी प्रतिमा स्थल पहुंचे और माल्यार्पण किया। शहीद पार्क से भी सद्भावना यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी के लोग शामिल हुए।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश सोनी की अगुवाई में आज सुबह 10 बजे के लगभग कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता पीपलीनाका पहुंचे। यहां पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा पर सभी ने माल्यार्पण किया तथा उन्हें याद किया। इस दौरान कांग्रेस जनों ने राजीव गांधी द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने की शपथ भी ली। इसके बाद सभी यहां से क्षीर सागर स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। यहां भी राजीव गांधी के चित्र पर सभी ने पुष्प चढ़ाएं और देश को दिए गए उनके योगदान को याद किया गया। इधर आज सुबह 11 बजे शहीद पार्क से सद्भावना यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम संयोजक देवव्रत यादव ने बताया कि रैली को वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोहर बैरागी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अध्यक्षता विधायक रामलाल मालवीय ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. बटुकशंकर जोशी, पूर्व सांसद सत्यनारायण पंवार, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश सोनी, जिला अध्यक्ष कमल पटेल भी मौजूद रहें। इस दौरान कोरोना काल में सेवा देने वाले चुनिंंदा लोगों को राजीव गांधी अवार्ड से सम्मानित किया गया। सद्भावना यात्रा में महिला कांग्रेस, सेवादल, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, सभी ब्लॉक पदाधिकारी, सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें। सद्भावना यात्रा शहीद पार्क से प्रारंभ होकर टॉवर चौक, चामुंडा माता मंदिर चौराहा, देवासगेट, मालीपुरा, दौलतगंज, फव्वारा चौक, नई सड़क, कंठाल, सेंट्रल कोतवाली होते हुए शहर कांग्रेस कार्यालय क्षीरसागर पहुंची। जहां संस्था अध्यक्ष पं. योगेश शर्मा द्वारा सद्भावना की शपथ दिलाई गई।

Share:

Next Post

मनमाने बिलों से परेशान बिजली उपभोक्ता, अघोषित कटौती भी

Fri Aug 20 , 2021
शिकायत के लिए विभाग की हेल्पालाइन 1912 से भी मदद नहीं-सीएम हेल्पालाइन तक लोग कर रहे शिकायत उज्जैन। विद्युत वितरण कंपनी ने उपभोक्ताओं की समस्या के निदान के लिए अपना हेल्प लाईन नंबर 1912 जारी कर रखा है। इसके जरिये किसी भी तरह की समस्या आने पर उपभोक्ता को संपर्क का कहा जाता है। लोग […]