
इंदौर। नीट पेपर लीक मामले (NEET paper leak case) को लेकर लंबे समय से चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Union Education Minister Dharmendra Pradhan) के इस्तीफे की खबर सामने आते ही इंदौर के भंवरकुआं क्षेत्र में छात्रों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर छात्र-छात्राएं जमकर नाचे और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। करीब एक महीने से अधिक समय तक चले आंदोलन के समाप्त होने की खुशी में छात्रों ने एक-दूसरे को गले लगाया और जोरदार नारेबाजी की।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस्तीफा सौंपने के फैसले का छात्रों ने स्वागत किया। इस दौरान राष्ट्रगीत भी गाए गए। जश्न में छात्र-छात्राओं के साथ बुजुर्ग, महिलाएं और युवा भी शामिल हुए। हल्की बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे। छात्रों ने पटाखे फोड़कर खुशी जताई, जबकि राहगीर भी उनके साथ शामिल हुए और आंदोलन की सफलता पर बधाई दी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved