भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

बदला मौसम, शहर की फिजा में घुला फाल्गुनी रंग

  • हवाओं का रुख बदला, ठंड से राहत, भोपाल में 2.8 डिग्री उछला रात का पारा

भोपाल। बीते चंद रोज में शहर के मौसम ने अचानक करवट बदलकर लोगों को अब गर्मी का अहसास कराते हुए फिजा में फाल्गुनी रंग घोलने का काम किया है। मिला-जुला मौसम खूब सुहावना लग रहा है। वहीं मौका मिलते ही औंधे मुंह पड़े पारे ने भी पहले अपनी कमर सीधी की और दौड़ लगानी शुरु कर दी। अफगानिस्तान के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ ट्रफ के रूप में बना हुआ है। इसके असर से राजस्थान और उससे लगे पाकिस्तान पर एक प्रेरित चक्रवात बन गया है। इन दो सिस्टम के प्रभाव से हवाओं का रुख भी बदलकर दक्षिण-पूर्वी एवं पूर्वी हो गया है। इस वजह से राजधानी भोपाल सहित पूरे मध्यप्रदेश में दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक 25 फरवरी तक तापमान में बढ़ोतरी का यह सिलसिला जारी रह सकता है।


दिन एवं रात का तापमान बढऩे लगा
मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि हवा का रुख बदलकर बदलकर दक्षिण-पूर्वी एवं पूर्वी होने से दिन एवं रात का तापमान बढऩे लगा है। मंगलवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो सामान्य से रहा। यह सोमवार के न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा था।

उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी होने की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि अफगानिस्तान के आसपास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मंगलवार को दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान और उससे लगे दक्षिणी पाकिस्तान पर एक प्रेरित चक्रवात बन गया है। इन दो सिस्टम के असर से उत्तर भारत के पहाड़ों पर अच्छी बर्फबारी होने के आसार हैं। 25 फरवरी तक राजधानी के तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रह सकता है।

Share:

Next Post

पेसा एक्ट लागू करने की कार्यवाही शीघ्रता से करें: सीएम शिवराज

Thu Feb 24 , 2022
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पेसा अधिनियम को सरलीकृत कर प्रदेश में लागू किया जायेगा। उन्होंने कहा कि पेसा एक्ट का चरण बद्ध तरीक़े से क्रियान्वयन किया जायेगा। अधिनियम के लागू होने से ग्राम सभाएं विभिन्न निणर्य ले सकेंगी। ग्राम सभाओं के अधिकार-क्षेत्र में वृद्धि कर पंचायती राज व्यवस्था को सुदृढ़ […]