चुनाव 2024 भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

160 चुनावी सभाएं लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सुपर प्रचारक बने

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 15 सभाएं लीं

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव (Madhya Pradesh Assembly Elections) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Prime Minister Narendra Modi, Union Home Minister Amit Shah) सहित तमाम दिग्गज नेताओं की फौज बतौर स्टार प्रचारक के रूप में मैदान में उतारी। नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश में जहां 15 चुनावी सभाएं और इंदौर में मेगा रोड शो किया तो वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में 21 चुनावी सभाएं लेकर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाया। लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh) ने सबसे अधिक 160 चुनावी सभाएं लेकर सुपर प्रचारक बने। मुख्यमंत्री चौहान ने दिवाली पर भी चुनाव प्रचार किया। एक तरह से उन्होंने प्रदेश में भाजपा की ओर से चुनाव प्रचार की कमान संभाली। उन्होंने 10 अक्टूबर को ही अलीराजपुर, झाबुआ और शाजापुर में चुनावी बिगुल फूंक दिया था। इसके बाद से 14 नवंबर तक प्रदेश की अलग-अलग विधानसभा में लगातार 160 सभाएं लेकर चुनावी प्रचार में जुटे रहे और भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में टॉप पर रहे।


इन्होंने भी संभाली चुनाव प्रचार की कमान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 नवंबर को रतलाम, 5 को सिवनी और खंडवा, 7 को सीधी, 8 को दमोह, मरैना, गुना, 9 को सतना, छतरपुर, नीमच, 13 को बड़वानी और 14 नवंबर को इंदौर, बैतूल, शाजापुर व झाबुआ में चुनावी जनसभा लेकर चुनाव माहौल को गरमा दिया। मोदी और अमित शाह के अलावा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्रियों में राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी, भूपेंद्र यादव, नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, अश्विनी वैष्णव, प्रहलाद पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते, अनुराग ठाकुर सहित उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सर्मा, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा सहित अन्य केंद्रीय मंत्री व भाजपा के शीर्ष नेताओं ने चुनाव प्रचार की कमान संभाली।

साढ़े पांच करोड़ से अधिक वोटर
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा सीट पर 17 नवंबर को मतदान होगा। 16 नवंबर की शाम 6 बजे चुनावी शोरगुल थम जाएगा। चुनाव आयोग के मुताबिक पांच करोड़ 61 लाख 36 हजार 229 रजिस्टर्ड वोटर हैं। इनमें से 6 लाख 53 हजार 640 बुजुर्ग मतदाता हैं, जिनकी उम्र 80 वर्ष या उससे अधिक है। 5 लाख 5 हजार 146 दिव्यांग मतदाता हैं और 99 एनआरआई वोटर हैं। इसके अलावा, 22 लाख 36 हजार 564 फर्स्ट टाइम वोटर हैं। 75 हजार 304 सर्विस वोटर शामिल हैं। राज्य में सामान्य मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 60 लाख 60 हजार 925 हंै, जिनमें से 2 करोड़ 88 लाख 25 हजार 607 पुरुष मतदाता, 2 करोड़ 72 लाख 33 हजार 945 महिला मतदाता और 1373 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।

Share:

Next Post

UNSC ने Gaza में मानवीय आधार पर युद्ध रोकने की मांग के प्रस्ताव को दी मंजूरी

Thu Nov 16 , 2023
वाशिंगटन (Washington)। इस्राइल-हमास युद्ध (Israel Hamas War) के बीच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) (United Nations Security Council (UNSC)) ने गाजा (Gaza) में मानवीय मदद (humanitarian aid) के लिए युद्ध रोकने की मांग वाले प्रस्ताव को मंजूरी (Approval resolution demanding stop war) दे दी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को विशेष सत्र के दौरान […]