जीवनशैली बड़ी खबर स्‍वास्‍थ्‍य

चिकनगुनिया: तीन माह तक रोगी को जान का जोखिम, संक्रमण बढ़ने पर होती है स्थिति गंभीर

नई दिल्ली (New Delhi)। मच्छर जनित रोग (Mosquito borne disease) चिकनगुनिया (Chikungunya) का जोखिम मरीजों पर तीन महीने तक रह सकता है। यह जानकारी एक चिकित्सा अध्ययन (Medical studies) में सामने आई है जिसे द लैंसेट इनफेक्शियस डिजीज जर्नल (The Lancet Infectious Disease Journal) में प्रकाशित किया है। इसके अनुसार, चिकनगुनिया की चपेट में आने के बाद जब संक्रमण शरीर में बढ़ने लगता है तो रोगी की स्थिति गंभीर होती है।


चिकित्सीय तौर पर रोगी एंटीबायोटिक्स और अन्य सहायक उपचार से ठीक भी हो सकता है लेकिन इसके बाद भी निगरानी बहुत जरूरी है क्योंकि उसकी जान का जोखिम तीन महीने तक बना रहता है। विशेषज्ञों के अनुसार, चिकनगुनिया एक वायरल बीमारी है जो मच्छरों के काटने से इंसानों में फैलती है। एडीज एजिप्टी और एडीज एल्बोपिक्टस मच्छरों के जरिए फैलने वाली इस बीमारी का सबसे ज्यादा प्रकोप बीते 2016 और 2017 में देखने को मिला जब देश में 20 हजार से भी ज्यादा मामले पहली बार सामने आए।

पिछले वर्ष 400 लोगों की जान गई थी
अध्ययन के अनुसार, चिकनगुनिया के अधिकांश रोगी पूरी तरह से ठीक हो जाते हैं लेकिन कुछ मरीजों में यह जानलेवा भी बन सकता है। पिछले साल 2023 में इस बीमारी की वजह से दुनिया भर में 400 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। बीते साल पांच लाख से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आए।

लंदन स्कूल ऑफ हाइजीन एंड ट्रॉपिकल मेडिसिन (एलएसएचटीएम) के एसोसिएट प्रोफेसर एनी दा पैक्साओ क्रूज का कहना है कि चिकनगुनिया संक्रमण का उपचार करते समय यह जानकारी रखना बहुत जरूरी है कि संक्रमण का तीव्र चरण समाप्त होने के बाद भी रोगी की जान का जोखिम बना रहता है। करीब 1.50 लाख से ज्यादा मरीजों पर किए इस अध्ययन में प्रो. क्रूज ने बताया कि आमतौर पर चिकनगुनिया के रोगी में लक्षण शुरू होने के बाद से 14 दिन तक संक्रमण का तीव्र चरण होता है।

बीमारी की सटीक दवा अब तक नहीं…
शोधकर्ताओं का मानना है कि जलवायु परिवर्तन, शहरीकरण और मानव गतिशीलता में वृद्धि के कारण आबादी के बीच मच्छरों का प्रसार बढ़ा है। ऐसे में सभी देशों को मच्छर जनित रोगों के खिलाफ काम करना चाहिए क्योंकि इन बीमारियों का सटीक उपचार अब तक दुनिया के पास नहीं है।

Share:

Next Post

महाराष्ट्र : महिला टीचर ने 11 साल की बच्ची को काम पर रखा, फिर दीं यातनाएं

Thu Feb 15 , 2024
ठाणे (Thane) । महाराष्ट्र के ठाणे (Thane) में एक महिला टीचर (female teacher) ने 11 साल की लड़की (Girl) को अपने घर में काम पर रखा. इसके बाद उसने लड़की को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. आरोप है कि महिला टीचर ने लड़की को पाइप से पीटा और भूखा रखा. इस बात की भनक जब […]