इंदौर न्यूज़ (Indore News)

चूहे से डरा बच्चा, घबराकर भागा, गर्म पानी में गिरा, मौत

इंदौर। जलने के चलते अस्पताल (Hospital) में भर्ती किए गए एक बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसके सामने चूहा आया तो वह उससे डर गया और घबराहट में भागा और पानी की बाल्टी में गिर गया।


चंदन नगर पुलिस ने बताया कि ढाई साल के फरदीन पिता फरीद निवासी चंदन नगर के शव का एमवाय अस्पातल में पोस्टमार्टम (post mortem) कराया गया। उसे करीब एक हफ्ते पहले इलाज के लिए एमवाय अस्पताल (MY Hospital) में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। दरअसल फरदीन के घर में गमी हो गई थी। इसके चलते सुबह-सुबह नमाज को लेकर परिवार के लोग जाते हैं। मां भी सुबह-सुबह उठती तो फरदीन भी साथ में जाग जाता था। हफ्तेभर पहले सुबह-सुबह नहाने के लिए गर्म पानी किया जा रहा था। फरदीन वहीं खेल रहा था। उसके सामने चूहा आया तो वह घबरा गया और पीछे भागने लगा। इस दौरान हाथ के बल गर्म पानी के बर्तन में गिर गया। घटना में वह करीब 30 प्रतिशत जल गया था। बाद में उसका इलाज जारी था। फरदीन का पिता फर्नीचर का काम करता है।

Share:

Next Post

ऐसा विकास इंदौर जिले के 150 गांव आज भी प्यासे

Mon Nov 20 , 2023
बुरहानपुर जैसे छोटे जिले ने भी पछाड़ा इंदौर को वोट के लिए विकास के दावे…. और हकीकत उल्टी इंदौर। स्वच्छता के बाद मतदान (Voteing) में भी आगे बढ़ाने वाली जनता को ही उनके हक नसीब नहीं हो पा रहे हैं। जनप्रतिनिधियों ने बड़े-बड़े वादे कर मतदाताओं से वोट ले लिए, लेकिन अब भी 150 गांव […]